फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Literature nobel prize announced, won by Kazuo ishiguro

जापानी मूल के ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

Thu, 05 Oct 2017 06:20 PM IST
amarujala.com- presented by: हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- presented by: हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Thu, 05 Oct 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
Literature nobel prize announced, won by Kazuo ishiguro
नोबेल पुरस्कारों की कड़ी में साल 2017 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार ‌ब्रिटिश लेखक और गायक काजुओ इशिगुरो को देने की घोषणा की गई है। साहित्य का नोबेल देने वाली 'द स्वीडिश एकेडमी' ने कजुओ के नाम की घोषणा करते हुए उनकी कई चर्चित कृतियों और उपन्यासों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

काजुओ का सबसे चर्चित नोबेल 'The Remains of the Day' है जो साल 1989 में प्रकाशित हुआ था।
     

मूल रूप से जापान के निवासी 63 साल के काजुओ इशिगुरो पिछले काफी समय से ब्रिटेन में रह रहे हैं। उनका जन्म नागासाकी में 8 नवंबर 1954 को हुआ था। वह जब छह साल के थे तब उनका परिवार 1960 में ब्रिटेन में आकर बस गया। उन्होंने 1978 में कैंट यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की।

पढ़ाई के दौरान ही उनका रुख लेखन की ओर हो गया था। जल्द ही उनकी पहचान इंग्लैंड के प्रमुख समकालीन कथालेखकों में होने लगी। उन्हें बड़ी पहचान मिली 'द रिमेंस ऑफ द डे' नाम के नोबेल से जो 1989 में आया। इसके लिए उन्हें बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

साल 2008 में इशिगुरो को टाइम्स ने इंग्लैंड के 50 सर्वश्रेष्ठ लेखकों में 32वें नंबर पर रखा। उनका सातवां नोबेल 'The Buried Giant' साल 2015 में इंग्लैंड और अमेरिका में एकसाथ प्रकाशित हुआ। उनके उपन्यासों पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। नोबेल से पहले इशिगुरो इंग्लैंड के सबसे बड़े सम्मान ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर से भी सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed