{"_id":"5b114ca94f1c1bfa6e8b5a7e","slug":"lions-tigers-and-leopards-ran-out-of-the-zoo-after-heavy-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के बाद चिड़ियाघर से निकल भागे शेर, बाघ और तेंदुआ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
भारी बारिश के बाद चिड़ियाघर से निकल भागे शेर, बाघ और तेंदुआ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के ल्यूनबाख चिड़ियाघर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि पश्चिमी जर्मनी स्थित एक चिड़ियाघर से दो शेर, दो बाघ और एक तेंदुआ बाड़ा फांद कर भाग गए हैं। इसके बाद पुलिस ने इलाके में एलर्ट जारी कर दिया है वहीं स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है और कहा है कि यदि आपको ये हिंसक जानवर दिखें तो पुलिस को तुरंत सूचना दें।
खबर है कि ल्यूनबाख के रूएम शहर में एफिल नामक चिड़ियाघर से ये जानवर भाग गए हैं। जर्मन की मीडिया की खबर के मुताबिक यहां रात भर बारिश हो रही थी और भारी तूफान के बाद आई बाढ़ के कारण जानवर बाहर आ गए और चिड़ियाघर से निकलने में सफल हो गए। जर्मन मीडिया के अनुसार इस चिड़ियाघर से पहले एक भालू भी फरार हो गया था लेकिन इसके मिलते ही उसे पुलिस ने गोली मार दी थी।
चिड़ियाघर की वेबसाइट में बताया गया है कि इस चिड़ियाघर में करीब 400 जानववर हैं और हर साल यहां 70000 लोग आते हैं। चिड़ियाघर को 1965 में स्थापित किया गया था और शुरुआती सालों में यहां केवल कुत्ते, गधे और जंगली सुअर रखे गए थे।