फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   lift ban in turkey

यहां मोटापा कम करने को लिफ्ट पर लगाई रोक

Mon, 05 Jan 2015 12:57 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
lift ban in turkey

तुर्की में पश्चिमी प्रांत एडिर्न के गवर्नर ने सरकारी इमारतों में पहली तीन मंजिलों पर चढ़ने के लिए लिफ्ट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


डेली सबाह वेबसाइट के मुताबिक, गवर्नर दुरसुन अली साहीन मोटापे के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं और चाहते हैं कि आम लोग भी इसका हिस्सा बनें। अस्पताल और नर्सिंग होम्स की इमारतों पर यह रोक लागू नहीं होगी। यह प्रतिबंध उन लोगों पर भी लागू नहीं होगा जो स्वास्थ्य कारणों से सीढ़ियां नहीं चढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


डेली सबाह वेबसाइट के अनुसार, गवर्नर साहीन का कहना है, ''लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों से चढ़कर जिदगी में एक अतिरिक्त दिन जोड़ा जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। इससे बिजली का ख़र्च भी बचेगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका यह भी कहना है कि भविष्य में इस प्रतिबंध को निजी इमारतों पर भी लागू किया जा सकता है। रतिबंध पर अमल के लिए सार्वजनिक इमारतों में लिफ्ट सुपरवाइजर्स तैनात किए जाएंगे।

सोशल मीडिया में चर्चा का विषय

lift ban in turkey

तुर्की में सोशल मीडिया पर इस प्रतिबंध पर काफी चर्चा हो रही है। ट्विटर पर मुरत वाय कहते हैं, ''तुर्की में ये प्रतिबंध काम नहीं आएगा। लोग लिफ्ट से चौथी मंजील तक जाएंगे और एक मंज‌िल उतरकर तीसरी मंज‌िल पर आ जाएंगे।''

एडिर्न में बीते साल भी एक अनोखी पहल की गई थी। बीजीएन न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, तब गवर्नर साहीन ने कॉफी शॉप में दो शुगर क्यूब्स एक साथ देने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed