फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Labour MP Twitter hack turns him into 'sexy model'.

इस सांसद के ट्विटर अकाउंट पर छाई 'सेक्सी मॉडल', मचा हंगामा

Thu, 28 Jul 2016 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
Labour MP Twitter hack turns him into 'sexy model'.
Toby Perkins - फोटो : mirror
ब्रिटेन में लेबर पार्टी के एक सांसद की मुश्किलें उस समय बढ़ गई जब उनके ट्विटर अकाउंट पर एक मॉडल की तस्वीर नजर आने लगी। उनके ट्विटर अकाउंट में पहले उनकी तस्वीर लगी थी, जो अचानक ही एक सेक्सी मॉडल में बदल गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक होने की वजह से ऐसा हुआ है। जिस मॉडल की तस्वीर उनके अकाउंट पर नजर आई वह अर्ध नग्न थी। 

मिरर में छपी खबर के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम लेबर सांसद टोबी पर्किंस के साथ हुआ। टोबी पर्किंस ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 8.30 बजे अपना अकाउंट चेक किया तो सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें फोन आने शुरू हो गए।
विज्ञापन

लेबर पार्टी के सांसद पर्किंस की बढ़ी परेशानी

Labour MP Twitter hack turns him into 'sexy model'.
twitter hacks - फोटो : mirror
टोबी पर्किंस ने बताया कि अचानक ही उनके ट्विटर अकाउंट को हैकर ने किसी ट्विटर टिक से हैक कर लिया। इसके बाद उनके अकाउंट में अर्ध नग्न मॉडल्स की तस्वीर पोस्ट की गई।

जिस मॉडल की तस्वीर ट्विटर पेज पर लगाई गई उनकी पहचान 'अन्ना नेल्सन' के रुप में हुई है। साथ ही प्राइवेट वेबकैम का एक लिंक भी इसमें पोस्ट किया गया है। इस दौरान तस्वीर में जो कैप्शन दिया गया उसमें लिखा था कि मुझे यहां अपना शरीर दिखाना अच्छा लगता है।

लेबर पार्टी के सांसद ने बताया कि उन्हें कोई आइडिया नहीं है कि आखिर उनका अकाउंट हैक कैसे हो गया। हालांकि उन्होंने मजाकिया लहजे में ये जरूर कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि मैं इससे प्रभावित हो जाऊंगा, मेरी छुट्टियां खराब हो जाएंगी तो ऐसा बिल्कुल नहीं है।

हालांकि कुछ देर बाद पर्किंस ने एक ट्वीट कर, पूरे घटनाक्रम के लिए माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट में कहा कि अब लग रहा है कि मेरा ट्विटर अकाउंट सुरक्षित हाथों में है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed