{"_id":"7b6ef4f2-0a59-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"kate-middleton-photo-scandal-continues-with-additional-nude-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के भावी महारानी की छपी न्यूड फोटो","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन के भावी महारानी की छपी न्यूड फोटो
लंदन/एजेंसी
Updated Sat, 29 Sep 2012 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की भावी महारानी की टॉपलेस फोटो के बाद अब उनकी अर्द्ध नग्न तसवीरों ने सनसनी पैदा कर दी है। बड़े राजकुमार विलियम की पत्नी और भावी ब्रिटिश महारानी केट मिडलटन की टॉपलेस तस्वीरों के बाद अब इन तसवीरों से एक बार फिर ब्रिटेन का शाही परिवार मुसीबत में फंस गया है।
इन तसवीरों को प्रकाशित करके एक फ्रांसीसी पत्रिका मुसीबत मोल ले चुकी है। कुछ दिन पहले छोटे राजकुमार प्रिंस हैरी की न्यूड तसवीरें पूरी दुनिया देख चुकी है। इस पर काफी बवाल मचा था। उन्हें पोर्न फिल्मों में काम करने का ऑफर तक दे दिया गया था। शाही परिवार की काफी किरकिरी हुई थी। इसके बाद केट मिडलटन की टॉपलेस तसवीरें अचानक से मीडिया में आई थीं।
इन तसवीरों में केट के साथ विलियम भी हैं। इस बार इन तसवीरों को डेनिश मैगजीन ‘से ओग होर’ ने छापा है। मैगजीन ने सोलह पेज में इन तस्वीरों को स्टोरी के साथ छापा है। इस मैगजीन को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उन पर शाही परिवार मुकदमा ठोक सकता है। मैगजीन के संपादक किम हेनींग्सेन का कहना है कि यदि ब्रिटिश रॉयल परिवार हमें कानूनी नोटिस भेजता है तो हम उनसे निपटेंगे। हमारे पाठक शाही और सेलिबिट्री की जिंदगी की हर खबर और तसवीर देखना चाहते हैं।