फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   jump from space faster than speed of sound

ध्वनि से भी तेज़ रफ्तार से अंतरिक्ष से छलांग

Mon, 15 Oct 2012 03:30 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 15 Oct 2012 03:30 PM IST
विज्ञापन
 jump from space faster than speed of sound
ऑस्ट्रिया के स्काईडाइवर फेलिक्स बॉमगार्टनर ने सबसे ज्यादा ऊंचाई से धरती पर उतरने का रिकॉर्ड बना लिया है। इस तरह उन्होंने 1960 में आसमान में सबसे ऊंचाई से छलांग लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। (वीडियो देखें)
विज्ञापन


गार्टनर ने हीलियम गुब्बारे से अंतरिक्ष के पास तक पहुँचने के बाद छलाँग लगाई और एक हजार किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से धरती की ओर आए। अपनी इस लंबी यात्रा में बॉमगार्टनर ने ध्वनि की रफ़्तार को भी पीछे छोड़ दिया और एक समय 1342 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक जा पहुंचे।
विज्ञापन


इस क्षण को वीडियो कैमरे के जरिए प्रसारित किया गया और 43-वर्षीय बॉमगार्टनर को जमीन तक आने में दस मिनट का समय लगा। जमीन के नजदीक आते ही कुछ हजार फीट की दूरी उन्होंने पैराशूट के जरिए तय की। बॉमगार्टनर ने जो भी नए रिकॉर्ड बनाए हैं, उन्हें अभी आधिकारिक घोषित नहीं किया गया है। इन्हें तब तक आधिकारिक घोषित नहीं किया जाएगा, जब तक कि एफएआई यानी फेरडरेशन एरोनॉटिक इंटरनेशनल समाक संस्था इसकी पुष्टि नहीं कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंताएं
बॉमगार्टनर जब गुब्बारे से उतर रहे थे तब अंतिम समय में उनके हेलमेट के एक हीटर ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई थीं। हेलमेट में साँस लेने के कारण भाप भर गया था।

जमीन पर उतरने के बाद बॉमगार्टनर ने हवा में अपने हाथ लहराए। तो उनके उड़ान भरने के स्थान से इस दृश्य को देख रहे उनके परिवार वाले खुशी से झूम उठे। बॉमगार्टनर की इस कोशिश ने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो पचास साल से टूटने का इंतजार कर रहा था।

इससे पहले गार्टनर एक बड़े हीलियम गुब्बारे में सवार होकर न्यू मेक्सिको के रॉसवेल से करीब साढ़े छत्तीस किमी. ऊंचाई की यात्रा पर निकले थे। वहां पहुंचने के बाद गार्टनर ने धरती पर वापस आने के लिए छलाँग लगाई। अभी तक इतनी ऊँचाई पर कोई भी व्यक्ति छलाँग लगाने के लिए नहीं गया था।


विशेष सूट
फेलिक्स बॉमगार्टनर ने इस साहसी कारनामे को अंजाम देने के लिए एक विशेष दबाव सूट पहना था ताकि उन्हें कोई ख़तरा न हो। इस सूट में विशेष हवा का दबाव बनाकर रखा गया था और ये उसी तरह का सूट था जैसा अंतरिक्ष यात्री पहनते हैं। हालांकि ये छलांग फेलिक्स बॉमगार्टनर के साहसिक स्टंट्स का एक और कारनामा है लेकिन उनकी टीम का कहना है कि उन्हें तनाव भरा रोमांच पसंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed