{"_id":"5b4495e54f1c1bae288b5a3b","slug":"jeremy-hunt-britain-new-foreign-minister-after-brexit-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक्जिट उठापटक के बीच जेरेमी हंट बने ब्रिटिश विदेश मंत्री, टेरीजा की कम होगी टेंशन","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रेक्जिट उठापटक के बीच जेरेमी हंट बने ब्रिटिश विदेश मंत्री, टेरीजा की कम होगी टेंशन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jul 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने वाले ब्रेक्जिट प्लान को लेकर विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन और ब्रेक्जिट मंत्री व उनके सहायक मंत्री के इस्तीफे के बाद पीएम टेरीजा मे के नेतृत्व पर संकट गहराने लगा है। इस बीच टेरीजा ने ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री जेरेमी हंट को विदेश मंत्री की जिम्मेदारी दे दी है। वे बोरिस की जगह लेंगे।
विज्ञापन
पीएम टेरीजा मे के नेतृत्व पर संकट के बीच जेरेमी हंट को मिली नई जिम्मेदारी
ब्रेक्जिट के संबंध में यूरोपीय संघ से मजबूत आर्थिक रिश्ते बनाने को लेकर ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे अपनी पार्टी में एकजुटता रखने की कोशिशों में लगी हैं। इस बीच विदेश मंत्री जॉनसन के अलावा ब्रेक्जिट मंत्री डेविड डेविस और उनके सहायक स्टीव बेकर के नाटकीय इस्तीफे से टेरीजा को बड़ा झटका लगा है। संकट में घिरी टेरीजा ने अपने नेतृत्व पर खतरे से निपटने के लिए ब्रिटेन के मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री जेरेमी हंट को विदेश मंत्री बनाया है। हंट की जगह स्वास्थ्य मंत्री का स्थान खेल मंत्री हैनकॉक लेंगे।
विज्ञापन
हंट ने कहा कि यह ऐसा समय है जब पूरी दुनिया की निगाहें ब्रिटेन पर हैं। वैश्विक स्तर पर इस बात का विश्लेषण किया जा रहा है कि ब्रेक्जिट के बाद हम किस तरह का देश बनने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं मानता हूं कि ब्रिटेन एक ऐसा भरोसेमंद सहयोगी साबित होगा, जो इस देश के लोगों के लिए मायने रखने वाले मूल्यों के लिए खड़ा होगा और दुनिया के लिए एक मजबूत आवाज बनेगा।’
विज्ञापन
पीएम के समर्थन में दृढ़ता के साथ खड़ा रहूंगा : हंट
हाल ही में इस्तीफा देने वाले मंत्रियों ने आरोप लगाया कि ब्रेक्जिट के बाद टेरीजा मे आर्थिक रिश्तों पर यूरोपीय संघ के साथ अर्ध-ब्रेक्जिट नीति को आगे बढ़ा रहीं हैं। इससे हम यूरोपीय संघ का एक उपनिवेश बनकर रह जाएंगे। जबकि नया पद संभालने के बाद हंट ने कहा कि वह पीएम के समर्थन में पूरी दृढ़ता के साथ खड़े रहेंगे ताकि वह ईयू के साथ किसी समझौते पर पहुंच सकें।