{"_id":"58e20df44f1c1b3a465b4eb9","slug":"jasvir-singh-became-the-youngest-sikh-to-receive-order-of-the-british-empire-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के सिख बने जसवीर सिंह","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के सिख बने जसवीर सिंह
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 03 Apr 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
जसवीर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन के वकील जसवीर सिंह को ब्रिटेन के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर (OBE) सम्मान से सम्मानित किया गया। ये सम्मान पाने वाले जसवीर दुनिया के सबसे कम उम्र के सिख हैं। जसवीर को मिला ये सम्मान ब्रिटेन में सिख समुदाय के योगदान को दर्शाता है।
विज्ञापन
जसवीर लंदन में ही पैदा हुए और वहीं पले बढ़े। लेकिन उनके पूर्वजों के तार पंजाब के दोआबा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। सम्मान मिलने पर कहा कि मुझे ये सम्मान मिलने पर मैं गर्व का अनुभव कर रहा हूं। इस सम्मान के मिलने पर मैं थोड़ा हैरान तो हूं लेकिन साथ ही मुझे इस बात की खुशी भी है कि पिछले 7 सालों से सामाजिक एकता और समुदायों के विश्वास पर किया गया मेरा काम सराहा गया।
विज्ञापन
जसवीर सिंह सिटी सिख संगठन के संस्थापक अध्यक्ष है। इसके अवाला वो फेथ फोरम ऑफ लंदन के भी अध्यक्ष हैं। ये संगठन लंदन में 9 समुदायों के हितों की रक्षा करती है। इन समुदायों में ईसाई, मुस्लिम, यहूदी, हिंदू, सिख, बुध, जैन, पारसी और बहा शामिल हैं।
विज्ञापन
सिंह ने आगे बताया कि हमारा संगठन कई राष्ट्रव्यापी परियोजनाओं पर काम कर रही है जिसमें भारत के विभाजन से पहले, विभाजन के समय और विभाजन के बाद और वर्तमान समय में ब्रिटेन में मौजूद हिंदू, सिक्ख और मुस्लिम समुदायों के बीच के रिश्ते शामिल हैं।
सिटी सिक्ख की स्थापना 2010 में सेंट्रल लंदन और उसके आसपास काम करने वाले युवा सिख पेशेवरों द्वारा की गई थी। जसवीर ने बताया कि शुरुआत में ये एक पेशेवर नेटवर्किंग संगठन था।