फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   itinerary first bestseller book on india

पहली ‘बेस्ट सेलर’ थी भारत पर लिखी बुक

Sat, 27 Oct 2012 03:46 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sat, 27 Oct 2012 03:46 PM IST
विज्ञापन
itinerary first bestseller book on india

भारत पहुंचने वाले पहले यूरोपीय नागरिक भले ही पुर्तगाल के वास्को डि गामा

विज्ञापन
रहे हों लेकिन विविधताओं से भरे इस देश के बारे में किताब लिखने वाले पहले यूरोपीय लेखक लुडोविको डि वार्थेमा थे।

उनकी ये किताब 'आइटिनरेरी' 1510 में रोम में प्रकाशित हुई। ये किताब इतनी पसंद की गई कि इसका 50 भाषाओं में अनुवाद किया गया। इस किताब को पहली 'बेस्ट सेलर' यानी सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब कहा जाता है।

16वीं सदी के शुरुआती सालों में भारत की यात्रा करने वाले डि वार्थेमा ने भारत का बेहद सजीव वर्णन किया। इस किताब की प्रति आज कल दिल्ली में चल रही एक प्रदर्शनी में रखी गई है।
विज्ञापन


भारत दर्शन
दिलचस्प बात ये है कि डि वार्थेमा ने भारत की यात्रा किसी व्यावसायिक या सैन्य उद्देश्य से नहीं की थी, बल्कि वो तो 1502 में अपने आनंद के लिए भूमध्य सागर में पूर्व की तरफ यात्रा पर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डि वार्थेमा मिस्र, अरब प्रायद्वीप और फारस (ईरान) होते हुए भारत के पश्चिमी तट पर पहुंचे। उन्होंने खंबाट, चौल, गोवा, मंगलौर, कालीकट, कोच्चि, श्रीलंका, बर्मा और उसके बाद जावा तक का दौरा किया।


डि वार्थेमा की किताब में उस समय के भारत की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों और रहन-सहन को चित्रों के साथ दर्शाया गया है।

इन चित्रों में सामूहिक स्नान करती महिलाओं, कन्ऩड़ रीति रिवाजों से होती शादी, खेतों में काम करते किसान और राजसी ठाट बाट को दिखाया गया है।

डि वार्थेमा की मूल किताब की दुनिया में इस वक्त सिर्फ दो प्रतियां ही हैं। इनमें से एक इटली की राजधानी रोम में है और दूसरी उरबानिया शहर में। दिल्ली की प्रदर्शनी में इस किताब के विशेष संस्करण लाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed