{"_id":"5844894b4f1c1bde21a8677e","slug":"italy-votes-in-referendum-matteo-renzi-s-future-at-stake","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटलीः जनमत संग्रह में हारे इटली के पीएम, दिया इस्तीफा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
इटलीः जनमत संग्रह में हारे इटली के पीएम, दिया इस्तीफा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Dec 2016 06:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली में संविधान संशोधन के लिए हुए जनमत संग्रह में इटली के पीएम रेनजी की हार हुई है। हार के बाद रेनजी ने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। सरकार संविधान में बड़े परिवर्तन के लिए जनता की राय जानने के लिए जनमत संग्रह करवा रही थी। लेकिन इटली के लोगों ने इसे नकार दिया और राजनीतिक यथास्थिति को अस्वीकार करने वाला दूसरा देश बन गया क्योंकि इसको काफी हद तक ब्रेक्जिट के तौर पर ही लिया जा रहा था।
विज्ञापन
इटली के प्रधानमंत्री मैटिओ रेनजी का कहना था कि अगर रविवार के मतदान में संशोधन को नकार दिया जाता है तो वह इस्तीफा दे देंगे और विपक्षी नेता नई सरकार के गठन का दावा कर सकते हैं। मतदान से पहले राजनीतिक अस्थिरता के खतरे पर बाजार से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई थीं। बैंक शेयर गिर गए और संप्रभु ऋण पर उधार लेने की लागत में बढ़ोत्तरी हुई थी।
विज्ञापन
जनमत संग्रह का लक्ष्य सीनेट की शक्तियों को कम करके इटली के बोझिल कानून प्रक्रिया को कारगर करना है। जबकि यह क्षेत्रों से कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने की शक्तियों को हटाने के लिए भी है। मतदान 16 घंटों के लिए रविवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ था।
विज्ञापन