फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Italy's disaster management chief resigns

इटली के आपदा प्रबंधन प्रमुख ने इस्तीफ़ा दिया

Thu, 25 Oct 2012 12:25 AM IST
रोम/बीबीसी
रोम/बीबीसी Updated Thu, 25 Oct 2012 12:25 AM IST
विज्ञापन
Italy's disaster management chief resigns
इटली की आपदा प्रबंधन संस्था के अध्यक्ष लूसियानो मैएनी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनका ये कदम अदालत द्वारा उनके सात साथियों को साल 2009 में उत्तरी इटली में आए भूकंप का गलत पूर्वानुमान लगाने के लिए सज़ा दिए जाने के बाद आया है। छह वैज्ञानिकों और एक अधिकारी को कई हत्याओं और झूठे आश्वासनों के लिए सज़ा सुनाई गई थी।
विज्ञापन


प्रोफ़ेसर मैएनी ने कहा कि सिरियस रिस्क्स कमीशन में ऐसे मुश्किल हालात के बीच काम नहीं कर पाएंगे। साल 2009 में ला’अकीला शहर में आए भूकंप में 309 लोग मारे गए थे और सारा शहर तबाह हो गया था। लूसियानो मैएनी के त्यागपत्र का ऐलान इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग ने किया है। विभाग ने कहा है कि रिस्क कमीशन के उपाध्यक्ष और प्रेसीडेंट ने भी अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है।
विज्ञापन


सलाह से गुरेज़
लूसियानो मैएनी ने एक बयान जारी कर कहा, “सज़ा सुनाए जाने के बाद ऐसे हालात पैदा हो गए हैं जिनमें आयोग का काम शांत और दक्ष तरीके से नहीं किया जा सकता। ” उन्होंने बाद में बीबीसी के न्यूज़नाइट कार्यक्रम को बताया, “ एक वैज्ञानिक समिति को अपना आकंलन पेश करना होता है। ये सलाह ग़लत या बिल्कुल सटीक भी हो सकती है। लेकिन अगर ग़लती के लिए इतनी बड़ी सज़ा मिले तो समिति ढंग से काम नहीं कर पाएगी। इस बात का ख़तरा है कि भविष्य में वैज्ञानिक संस्थाएं सरकार को सलाह देने से गुरेज़ करेंगी। ”
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफ़ेसर लूसियानो मैएनी एक विख्यात भौतिकविज्ञानी हैं जो यूरोपीय एजेंसी सर्न के स्विटज़रलैंड स्थित परमाणु शोध केंद्र के महानिदेशक रह चुके हैं। जिन लोगों को सज़ा सुनाई गई हैं उनपर ‘अधूरी, विरोधाभासी और गलत’ जानकारी देने का आरोप लगा था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed