फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   italy marines

नौसैनिकों के पक्ष में रोम में प्रदर्शन

Fri, 05 Apr 2013 06:45 PM IST
Updated Fri, 05 Apr 2013 06:45 PM IST
विज्ञापन
italy marines

भारत में दो मछुआरों की हत्या का आरोप झेल रहे इटली के दो नौसैनिकों को स्वदेश लाने की मांग को लेकर रोम में प्रदर्शन किया गया और रोमन जमाने के मशहूर कोलोसियम की बत्ती बंद कर दी गई।

विज्ञापन


कोलोसियम की बत्ती बुझाए जाने के बाद इस ऐतिहासिक ढांचे की दीवारों पर नौसैनिकों की प्रोजेक्टेड तस्वीरें उभरी।

रोम के मेयर जियानी अलेमानो ने इस विरोध प्रदर्शन की अगुआई की।

उन्होंने इटली सरकार से मांग की कि दोनों नौसैनिकों को स्वदेश लाया जाना चाहिए और उन पर भारत में मुकदमा चलाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

मैसिमिलन लातोरे और सल्वातोरे जिरोने पर आरोप है कि उन्होंने गत फरवरी में केरल तट पर दो मछुआरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि नौसैनिकों का कहना है कि उन्होंने मछुआरों की नाव को समुद्री डाकुओं की नौका समझ लिया था।
विज्ञापन


तल्खी
भारत ने नौसैनिकों को चुनाव में हिस्सा लेने के लिए स्वदेश भेजा था लेकिन इटली ने उन्हें भारत भेजने से मना कर दिया था।

भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने इसके बाद इटली के राजदूत के भारत छोड़ने पर रोक लगा दी थी। इसे लेकर भारत और इटली के दरम्यान राजनयिक संबंध तल्ख हो गए थे।

आखिर इटली ने नौसैनिकों को भारत भेज दिए लेकिन अब सरकार को देश में विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर इटली में देशभक्ति का उफान चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गोलीबारी अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुई थी इसलिए इतालवी नौसैनिकों पर भारत में मुकदमा नहीं चलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed