फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   italy foreign minister resigns over return of marines to india

सैनिक वापसी पर इतालवी मंत्री का इस्तीफा

Tue, 26 Mar 2013 10:57 PM IST
Updated Tue, 26 Mar 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
italy foreign minister resigns over return of marines to india

इटली के विदेश मंत्री ने कहा है कि वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि वे दो इतालवी सैनिकों को भारत वापस भेजे जाने के फैसले से सहमत नहीं है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसियों पर आई खबर के मुताबिक उन्होंने संसद के निचले सदन में कहा कि मैं इस सरकार का हिस्सा बना नहीं रह सकता। सैनिकों को भारत वापस भेजे जाने को लेकर मेरी कुछ शंकाएँ थी जिन पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते मारियो मोंटी की सरकार ने फैसला किया था कि इटली के दो नौसैनिकों को फिर से भारत भेज दिया जाए।

इन सैनिकों पर भारत में मछुआरों की हत्या का मामला चल रहा था लेकिन भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें चुनाव में हिस्सा लेने के लिए इटली जाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इतालवी नौसैनिकों को अपने देश जाने की इजाजत दी गई थी, तब इटली के राजदूत ने लिखित में वायदा किया था कि वे उन पर चल रहे मुकदमे का सामना करने भारत लौट आएंगे। लेकिन इटली सरकार ने अचानक घोषणा कर दी थी कि वो अपने सैनिकों को अब भारत वापस नहीं भेजेगी।


राजनयिक संकट
इस घटना पर भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने नाराज़गी ज़ाहिर की थी और दोनों देशों के बीच राजनयिक संकट खड़ा हो गया था।

भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने इटली के राजदूत डेनियल मंचिनी को भारत न छोड़ने का आदेश तक दे दिया था। जबकि इतालवी राजदूत ने दलील दी थी कि वियना कन्वेन्शन के तहत उनके खिलाफ राजनयिक तौर पर कोई कदम नहीं उठाया जा सकता।

कई दिनों की बयानबाजी और बातचीत के बाद शुक्रवार को इटली ने बयान में कहा कि भारत ने उन्हें आश्वासन दिलाया है कि दोनों नौसैनिकों के साथ अच्छा सलूक किया जाएगा और उनके मौलक अधिकारों की रक्षा की जाएगी। इसके बाद सैनिकों को वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed