{"_id":"5848675d4f1c1b9b194496c7","slug":"italian-pm-to-resign-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली के प्रधानमंत्री रेंजी आज देंगे इस्तीफा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
इटली के प्रधानमंत्री रेंजी आज देंगे इस्तीफा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 Dec 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Renzi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान बदलाव को लेकर जनमत संग्रह में मिली अप्रत्याशित हार के तीन दिन बाद इटली के प्रधानमंत्री मैटिओ रेंजी ने घोषणा की कि वह बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे देंगे। केंद्रीय नेता ने घोषणा की थी कि वह मतदान के तुरंत बाद अपना पद छोड़ देंगे लेकिन वह बृहस्पतिवार को इटली की 2017 बजट को संसदीय मंजूरी की कार्यवाही पूरा होने तक अपने पद पद बने रहेंगे। रेंजी ने ट्विटर पर लिखा, ‘बजट कानून को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
औपचारिक इस्तीफा रात्रि 19 बजे देंगे। प्रत्येक को धन्यवाद और इटली जिंदाबाद!’ ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि रेंजी शुक्रवार तक अपना इस्तीफा देंगे और बृहस्पतिवार इटली में अवकाश का दिन है। लिहाजा उनकी पार्टी को थोड़ा समय मिल जाएगा।
विज्ञापन
रेंजी के नेतृत्व में केंद्र की लेफ्ट डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडी) बुधवार को बैठक की और अगले चुनाव में उनकी वापसी की उम्मीद जताई। चुनाव फरवरी 2018 में होने हैं जबकि विपक्षी पार्टी साल की शुरुआत में चुनाव कराने पर अड़े हैं। खबर है कि रेंजी दो महीने में चुनाव के पक्ष में हैं लेकिन इसके लिए उनके सामने कई बधाएं आने वाली हैं।
विज्ञापन