फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Islamic scholar Tariq Ramadan accused of sexually assaulting 2 Frenchwomen 

यौन उत्पीड़न मामले में फंसा इस्लामी स्कॉलर का विद्वान, जानें क्या है पूरा मामला?

Tue, 31 Oct 2017 01:57 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Updated Tue, 31 Oct 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Islamic scholar Tariq Ramadan accused of sexually assaulting 2 Frenchwomen 
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में समकालीन इस्लाम के विद्वान तारिक रमादान

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में समकालीन इस्लाम के विद्वान तारिक रमादान पर दो फ्रांसीसी महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखाई है। रमादान पर दर्ज मामलों को लेकर इस्लामी संगठनों में नाराजगी है। जबकि हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी वेनस्टीन के बाद इस मामले पर पश्चिमी दुनिया में बहस चल पड़ी है कि गत एक पखवाड़े में ऐसा क्या हुआ कि दुनिया के प्रभावशाली लोगों पर यौन शोषण के पिछले मामलों का खुलासा बढ़ गया है। 

विज्ञापन


तारिक रमादान के खिलाफ पेरिस में पुलिस शिकायत दर्ज कराने वाली पहली फ्रांसीसी महिला हेंदा आयारी हैं जो एक एक्टिविस्ट और लेखक हैं जबकि दूसरी महिला का नाम प्रकाशित नहीं हुआ है लेकिन उसने पेरिस में ही तारिक के खिलाफ फ्रांस के एक होटल में दुष्कर्म और उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पहली फ्रांसीसी महिला हेंदा आयारी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि स्विट्जरलैंड में पैदा हुए तारिक रमादान ने 2012 में उनका यौन शोषण किया है। जबकि दूसरी फ्रांसीसी महिला ने 2009 में उनके साथ इस्लामी विद्वान द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। 55 वर्षीय तारिक रमादान चूंकि पश्चिम और इस्लामी देशों में एक बड़ी हस्ती हैं, इसलिए इस्लाम के अनुयायियों व सुन्नी मुसलमानों में इन शिकायतों को लेकर काफी नाराजगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रमादान के वकील ने पहली महिला के आरोपों का खंडन किया है, लेकिन दूसरी महिला के मामले में तारिक रमादान और उनके वकील दोनों ने चुप्पी साध ली है। हालांकि इस मामले में कई मुस्लिम संगठन रमादान के पक्ष में गोलबंद होने लगे हैं। पेरिस के मशहूर वकील ग्रेगोइसे लेक्लर्क ने कहा रमादान अपने बचाव में समर्थकों को भड़का रहे हैं जबकि अन्य वकील जोनास ने भी इसकी पुष्टि की।


 

बड़ी शख्सियत हैं तारिक रमादान 

इस्लामी स्कॉलर और ऑक्सफोर्ड प्रोफेसर के रूप में तारिक रमादान दुनिया की चर्चित और बड़ी हस्ती हैं। आधुनिक व समकालीन इस्लाम पर उनकी दर्जनों किताबें दुनिया के बाजारों में हैं। वह 1920 में मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के संस्थापक हसन अल-बन्ना के पौत्र भी हैं। उनके दादा दुनिया में सुन्नी मुसलमानों के लिए एक बड़ा आंदोलन खड़ा कर चुके हैं। तारिक की सोशल मीडिया में जबरदस्त मौजूदगी है। फेसबुक पर उनके 20 लाख से ज्यादा मित्र हैं जबकि ट्विटर पर उन्हें दो लाख से ज्यादा लोग फोलो करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed