फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   irish drunk nuns

पब में ‘नन’: पिलाने वाले पर जुर्माना

Sat, 23 Feb 2013 10:39 AM IST
Updated Sat, 23 Feb 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
irish drunk nuns

एक आयरिश पब मालिक पर गैरकानूनी रूप से ‘ननों’ को शराब पिलाने के लिए मुकदमा चलाया जा रहा है। हालांकि ये सभी ‘नन’ नकली थीं।

विज्ञापन


लिस्टोवेल में पुलिस ने क्रिस्टी वॉल्श के बार पर एक ही रात में 2 बार छापा मारा। उस पर कुल मिलाकर 700 यूरो का जुर्माना किया गया।

क्या है ये मामला
30 जून 2012 को लिस्टोवेल में एक चैरिटी शो ‘ननडे’ का आयोजन किया गया था। इसका मकसद, खुदकुशी और खुद को नुकसान पहुंचाने के प्रति जागरूकता फैलाने वाले संगठन ‘पीटा हाउस’ की मदद के लिए धन जुटाना था।

कुल मिला कर 1436 वयस्कों ने इस काम के लिए पूरी तरह ननों वाले कपड़े पहने। ये सभी जीएए खेल मैदान में इकट्ठे हुए जहां गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए उनकी गिनती की गई।
विज्ञापन


क्रिस्टी वॉल्श ननडे की आयोजन समिति में हैं। उनका कहना है कि उनके छोटे से कस्बे की जनसंख्या उस दिन दोगुनी हो गई थी, क्योंकि करीब 3000 लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने या देखने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब में कैसे पहुंचे?
पब बंद होने के समय (एक बजे) के बाद भी पुलिस अधिकारियों को पब में ‘ननों’ के कपड़े पहने लोग शराब पीते मिले।

पुलिस अधिकारी पहले रात को 1.45 पर पब में गए। तब वहां 30 लोग ननों के कपड़े पहने शराब पी रहे थे। दूसरी बार पुलिस सुबह 4.10 पर पब में गई। उस वक्त भी वहां 21 ‘नन’ बैठी हुई थीं।


वॉल्श का कहना है कि पहली बार तो वो पब में थे लेकिन दूसरी बार लोगों को उनके घर छोड़ने गए थे क्योंकि शहर में टैक्सी कम पड़ गई थीं।

उनके अनुसार लिस्टोवेल की आबादी करीब 3,000 है और शनिवार रात लोगों को घर पहुंचाने के लिए सिर्फ दस टैक्सी थीं।

वाल्श ने दावा किया कि पब में बैठे ज्यादातर लोग टैक्सी का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के फैसले पर निराशा जताई।

लेकिन कहा कि ननडे पर हुए सहायतार्थ कार्यक्रम से 26,000 यूरो जुटाए गए। वाल्श ने कहा कि लोगों को नन के रूप में इकट्ठा करने से पहले आयोजन समिति ने एक स्थानीय कॉन्वेंट और एक पादरी की सलाह मांगी थी।

दोनों ने इसके अच्छे उद्देश्य को सराहा और ननडे को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed