फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   indian votes in britain genral election

तो भारतीयों का वोट करेगा ब्रिटेन चुनाव का फैसला

Wed, 06 May 2015 04:46 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 May 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
indian votes in britain genral election

ब्रिटेन में संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस के लिए बृहस्पतिवार को होने जा रहे आम चुनाव में भारतीयों की निर्णायक और अभूतपूर्व भूमिका रहेगी।

विज्ञापन


यही वजह है कि प्रचार अभियान में ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव और मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी ने भारतीय मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी सारी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


जहां कंजर्वेटिव के डेविड कैमरन ने भारतीयों को रिझाने के लिए मंदिरों और गुरुद्वारों पर मत्था टेका तो वहीं, लेबर पार्टी के प्रमुख उम्मीदवार एड मिलिबैंड भी भारतीयों से मिलने उनके घरों तक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीयों का मत

indian votes in britain genral election

लेबर पार्टी जहां आम आदमी से जुड़े करों में रियायत और प्रगतिशील व्यापार नीतियों के सपने दिखा रही है, तो वहीं सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी देश की विदेश नीति में भारत की भूमिका अहम मान रही है। देखने वाली बात यह है कि ‘एक बार फिर कैमरन सरकार’ की दस डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश पीएम का सरकारी कार्यालय) में वापसी होती है या फिर ब्रिटेन को कोई नया प्रधानमंत्री मिलता है।

चुनाव में लेबर और कंजर्वेटिव के टिकटों पर 15 भारतीय भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। फिलहाल तमाम ओपिनियन पोल में किसी भी पार्टी को अकेले दम पर बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

लेकिन एक बात तय है कि इस बार के चुनाव में भारतीयों समेत एशियाई लोगों की भूमिका काफी अहम होगी। जिस पार्टी के पक्ष में भारतीयों का मत पडे़गा, वही इस चुनाव में बाजी मारेगा।

नतीजे जो भी हों ऐतिहासिक होगा ब्रिटेन चुनाव

indian votes in britain genral election

शुक्रवार को नतीजे चाहे जो भी हों इसीलिए इस बार का चुनाव ऐतिहासिक माना जा रहा है। ब्रिटेन में भारतीयों की संख्या 14 लाख के पार हो चुकी है, जिनमें से 6,15,000 मतदाता हैं। पिछले साल हुए एक शोध में कहा गया था कि 2050 तक ब्रिटेन की आबादी में 30 फीसदी तक की आबादी अश्वेत हो जाएगी।

यानी कुल मिलाकर देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और प्रशासन में दखल रखने वाले एशियाई लोगों की अच्छी-खासी बढ़त हो जाएगी। ब्रिटेन में एशियाई लोगों की भूमिका को भांपते हुए ही पिछले साल ब्रिटिश प्रधानमंत्री कैमरन ने कहा था कि वह दिन दूर नहीं, जब ब्रिटेन की बागडोर किसी एशियाई के हाथ में होगी।

उधर, ब्रिटेन चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर भी जंग छिड़ गई है। फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सऐप पर कंजर्वेटिव और लेबर पार्टी के बीच आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर जारी है।

कैमरन के समर्थन में हिंदू संगठन

indian votes in britain genral election

नारायण मूर्ति के दामाद भी मैदान में 
ब्रिटेन में इस बार के चुनाव में कंजर्वेटिव के टिकट पर इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक और उत्तरी आयरलैंड से अमनदीप सिंह भोगल चुनावी मैदान में हैं।

वहीं लेबर पार्टी के टिकट पर वीरेंद्र शर्मा, सीमा मल्होत्रा, कीथ वॉज जैसे प्रमुख भारतीय चुनावी दौड़ में हैं। भारत, अमेरिका समेत दुनिया भर की निगाहें चुनाव पर हैं।

ब्रिटेन में हिंदुओं के प्रतिनिधि संगठन नेशनल काउंसिल ऑफ हिंदू टेंपल (एनसीएचटी-यूके) की ओर से प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की कंजर्वेटिव पार्टी का खुला समर्थन करने के कदम की समीक्षा के आदेश दिए गए हैं।

एनसीएचटी ने एक खुला पत्र जारी कर ब्रिटेन में आगामी सात मई को होने वाले आम चुनाव के लिए कंजर्वेटिव पार्टी का समर्थन किया था। ब्रिटेन में धर्मार्थ संगठनों की नियामक चैरिटी कमीशन ने इस कदम की समीक्षा के आदेश दिए।

लेबर के पक्ष में

indian votes in britain genral election

लंदन स्थित वरिष्ठ पत्रकार सुरेश राणा कहते हैं कि अभी तक के सर्वे में दोनों बड़ी पार्टियों को 33-35 फीसदी मत मिलने की बात सामने आ रही है। कभी कंजर्वेटिव तो कभी लेबर पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

मगर इससे सरकार तो बनने से रही। एक आकलन यह भी है कि अगर लेबर को ठीक-ठाक सीटें मिलीं और स्कॉटलैंड में स्कॉटिश नेशनल पार्टी को तकरीबन पचास सीटें मिलती हैं तो दोनों मिलकर सरकार बना सकते हैं। इसीलिए लेबर के पक्ष में एक गणित यह भी बैठ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed