फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Indian origin woman flew britain to India on husband passport says IGI authority

पति के पासपोर्ट पर ब्रिटेन से दिल्ली पहुंची भारतीय मूल की महिला, अधिकारियों ने वापस भेजा

Thu, 03 May 2018 03:32 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Thu, 03 May 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
Indian origin woman flew britain to India on husband passport says IGI authority
भारतीय मूल की महिला कारोबारी अपने पति के पासपोर्ट पर ब्रिटेन के मैनचेस्टर से दुबई के रास्ते नई दिल्ली तक पहुंच गई। इस गंभीर सुरक्षा चूक का पता नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चला। मामले के सामने आने के बाद अमीरात एयरलाइन ने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन


गीता मोढा मैनचेस्टर के रशोल्मे इलाके में अलंकार बुटीक चलाती हैं। वह गलती से अपने पति दिलीप का पासपोर्ट लेकर 23 अप्रैल को बिजनेस ट्रिप पर रवाना हो गईं। 
विज्ञापन


55 वर्षीय मोढा ने एयरपोर्ट पर चेक इन किया और विमान में सवार हुई लेकिन किसी ने यह गलती नहीं पकड़ी।  दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने इस सुरक्षा चूक को पकड़ा और उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोक दिया। भारतीय अधिकारियों ने उन्हें दुबई वापस भेज दिया और सही पासपोर्ट लेकर आने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता ने मैनचेस्टर के एक समाचार पत्र से कहा कि यह डरावना और चिंताजनक है कि एयरपोर्ट पर सही ढंग से जांच नहीं हो रही है। चेक इन पर स्टॉफ मेंबर ने दो किलो ज्यादा वजन होने पर एक बैग अलग करने को कहा था लेकिन किसी ने गलत पासपोर्ट को नहीं देखा। 


वहीं एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि अन्य एयरलाइंस की तरह हम भी सख्त सुरक्षा नियमों का पालन करते हैं। इस मामले में हमसे गलती हुई और हम इसके लिए गीता मोढा से माफी भी मांगते हैं। दूसरी ओर मैनचेस्टर एयरपोर्ट का कहना है कि पहचान जांच करने की जिम्मेदारी एयरलाइंस की है न कि उसकी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed