फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   india said in UN conference, Pakistan evacuate PoK

यूएन में भारत की पाक को खरी-खरी, पीओके खाली करे पाकिस्तान

Tue, 20 Sep 2016 04:26 AM IST
एजेंसी/जेनेवा
एजेंसी/जेनेवा Updated Tue, 20 Sep 2016 04:26 AM IST
विज्ञापन
india said in UN conference, Pakistan evacuate PoK
- फोटो : PTI

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 33वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान को खूब खरी खोटी सुनाई। उसने स्पष्ट तौर पर कहा कि पड़ोसी देश कश्मीर के एक हिस्से पर किए गए अवैध कब्जे को खाली करे और आतंकवाद का समर्थन करना बंद करे। भारत ने बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और सिंध में मानवाधिकार के हनन और हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मुद्दा भी उठाया।

विज्ञापन


परिषद में दिए बयान में भारत ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत की धरती पर जघन्य आतंकी हमले को अंजाम देने वाले वालों को पाकिस्तान की ओर से दिए जाने वाले संरक्षण पर परिषद ध्यान दे।
विज्ञापन


हाफिज सईद और सैयद सलाउद्दीन जैसे घोषित आतंकी पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में बड़ी-बड़ी रैलियां करते हैं। इससे वहां के हालात का पता चलता है। ऐसे लोगों और संगठनों को सक्रिय समर्थन पाकिस्तान में आम बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा और आतंकवाद का समर्थन बंद करे पाक

india said in UN conference, Pakistan evacuate PoK

भारत ने कहा कि हम एक बार फिर पाकिस्तान से भारत के किसी भी हिस्से में हिंसा और आतंकवाद का समर्थन देना बंद करने को कहते हैं। हम पाकिस्तान से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप से दूर रहने को कहते हैं। हम परिषद से अपील करते है कि वह कश्मीर के एक हिस्से पर किए गए कब्जे को खाली करने के पाकिस्तान के दायित्व को पूरा कराने में सहयोग करे।

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और बलूचिस्तान सहित पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में उत्पीड़न एवं मानवाधिकार के खुलेआम उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका पूरे क्षेत्र की स्थिरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

पाकिस्तान द्वारा अपने लोगों के एक बड़े हिस्से से दुर्व्यवहार करने से एक अशांति उत्पन्न हुई है जिसने अपने पड़ोसी देशों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न करना शुरू कर दिया है। भारत की ओर से बयान में कहा गया है कि भारत का दृढ़ता से यह मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपने लोगों से की गई प्रतिबद्धता के साथ ही एक अंतरराष्ट्रीय दायित्व भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed