{"_id":"5aadf01a4f1c1b21578b54b0","slug":"in-russia-voting-began-putin-fighting-independents","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस चुनाव: राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पुतिन","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
रूस चुनाव: राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पुतिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस में रविवार को राष्ट्रपति के चुनाव लिए वोटिंग जारी है। 6 साल बाद करीब 11 करोड़ वोटर इस चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। रूस के समय के मुताबिक वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हुई और करीब 10 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी रूस में वोटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं मास्को में वोटिंग की शुरुआत भारत के समय के मुताबिक सुबह 11 बजे शुरू होगी। चुनाव में व्लादीमीर पुतिन के अलावा 7 अन्य उम्मीदवारों ने दावा ठोंका है। हालांकि ये सातों उम्मीदवार डमी हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पुतिन 19 साल पहले कार्यकारी राष्ट्रपति बने थे। साल 2000 में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था। 53 फीसदी वोट पाकर उन्होंने जीत हासिल की थी। हालांकि मीडिया पर कड़े प्रतिबंध लगाने की वजह से पुतिन की आलोचना भी होती रही।
विज्ञापन
2004 में पुतिन एक बार फिर चुनाव लड़े और 71.2 फीसदी वोटों से राष्ट्रपति बने। वहीं 2012 में पुतिन 63.3 फीसदी वोट पाकर एक बार फिर जीते। 2018 में पुतिन निर्दलीय चुनाव में उतरे हैं, उन्होंने पार्टी छोड़ दी है।