फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   if you have less 14 crore lottery

जब 14 करोड़ की लॉटरी भी कम पड़ जाए...

Wed, 20 Mar 2013 08:51 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 20 Mar 2013 08:51 AM IST
विज्ञापन
if you have less 14 crore lottery

रोजर ग्रिफिथ्स ने जब 2005 में 1.8 मिलियन पाउंड की लॉटरी जीती तो उनकी खुशी की ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन


ग्रिफिथ्स रातों-रात करोड़पति हो गए थे और सिर्फ ब्याज पर उन्हें हर दिन 340 पाउंड यानी तकरीबन 28 हज़ार रूपये मिल रहा था।

लेकिन सात साल बाद आज वो अपने छोटे-मोटे बिलों का भुगतान भी बहुत मुश्किल से कर पा रहे हैं। कहां उडाए उन्होंने पैसे?

बीबीसी रेडियो 5 के टोनी लिविसी से बातचीत में ग्रिफिथ्स ने कहा, "सिर्फ ब्याज़ पर ही गुज़र बसर की जा सकती थी लेकिन मेरे सर पर एक कर्ज़ था जिस पर हर महीने 850 पाउंड जा रहा था। मैने उस कर्ज़ को तुरंत खत्म कर दिया।"

शायद कर्ज़ चुकाने के लिए पैसे खर्च करना सही फैसला था, लेकिन बाकी पैसे कहां गए?

कहां गए पैसे?
ये पूछे जाने पर ग्रिफिथ्स कहते हैं, "लॉटरी जीतने का मतलब क्या है अगर आप मौज मस्ती न कर सकें? मैं और मेरी पत्नी भी ऐसा ही करना चाहते थे।"

ग्रिफिथ्स और उनकी पत्नी लक्ज़री टूर पर गए, बच्चों को महंगे स्कूल में दाखिला दिलाया और महंगे तोहफे खरीदे।

लॉटरी जीतने के बाद ग्रिफिथ्स ने नौकरी छोड़ दी और उन्होंने एक महंगा सैलून खोला। लेकिन इस सैलून को चलाने का खर्च बहुत ज्यादा आ रहा था और कमाई कम हो रही थी।
विज्ञापन


ग्रिफिथ्स कहते हैं कि लॉटरी जीतने के बाद आपको बैंक नहीं जाना पड़ता, बैंक वाले खुद आपके पास दौड़े चले आते हैं।

फिर एक बैंक में ग्रिफिथ्स ने 5 लाख पाउंड का निवेश किया। लेकिन जल्दी ही आर्थिक संकट ने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को घेर लिया और देखते देखते स्टॉक सूचकांक आधा गिर गया और उनका निवेश किया गया पैसा भी आधा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिक्कतें
धीर-धीरे ग्रिफिथ्स का बैंक अकाउंट भी खाली हो गया।

एजेंसियों के मुताबिक ग्रिफिथ्स अब दुबारा नौकरी कर रहे हैं, खराब आर्थिक स्थिति में उनकी पत्नी से भी अलगाव हो गया है और अपने कर्ज चुकाने के लिए ग्रिफिथ्स ने मां-बाप से पैसे उधार लिए हैं।

वो कहते हैं, "मैं अपनी हालत पर बेहद शर्मिंदा हूं। लेकिन आप जैसे ही लॉटरी जीतते हैं, उसी पल से ये डर आपको सताने लगता है कि कहीं आप ये पैसे गंवा न दे।"

ग्रिफिथ्स का यही डर सच साबित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed