फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   identical twins dna riddle in french sexual assault case

हमशक्ल जुड़वां: किसने की यौन हिंसा

Mon, 11 Feb 2013 01:47 PM IST
Updated Mon, 11 Feb 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
identical twins dna riddle in french sexual assault case

आपने ये तो सुना होगा कि दो जुडवां बच्चों की शक्ल एक बराबर हो लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि दो जुडवां भाईयों का डीएनए भी बराबर हो।

विज्ञापन


फ्रांस में ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां दो भाइयों के डीएनए परिणाम एक जैसे निकले हैं।

जेनेटिक आधार पर इनको अलग-अलग पहचाने के लिए अब पेचीदा जेनेटिक टेस्ट करवानें होगें जिनकी लागत लगभग छह करोड़ रुपये के करीब होगी।

ये मामला सामने आया है फ्रांस के दक्षिणी शहर मार्से में जहां पुलिस ने यौन हिंसा के एक मामले में दो जुड़वां भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए जुडवां भाईयों के नाम एल्विन और योहान हैं।

अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनमें से एक ने इस अपराध को अंजाम दिया है, लेकिन वो ये नहीं जानते कि इनमें से वो एक भाई कौन सा है। साधारण तौर पर किए जाने वाला डीएनए टेस्ट भी दोनों भाइयों में फर्क नहीं बता सका।
विज्ञापन


6 करोड़ का टेस्ट
सितंबर 2012 से जनवरी 2013 के बीच मार्से शहर में 22 से 76 साल की महिलाओं के साथ इसी तरह की यौन हिंसा के छह मामले आ चुके हैं।

पुलिस को पहला सबूत बस पर लगे सीसीटीवी कैमरे से लगा जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया।

पीड़ित महिला ने उन्हें अपराधी के तौर पर पहचान भी लिया लेकिन वो दोनों भाईयों में कोई फर्क नहीं कर पाई। अब पुलिस जांचकर्ताओं के सामने यही सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पीड़ित महिलाओं के शरीर से डीएनए सबूत भी मिले हैं लेकिन इनसे भी कोई मदद नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि दोनों के डीएनए भी कमोबेश समान हैं।

पुलिस के अनुसार अपराधी को पहचानने के लिए पेचीदा जेनेटिक जांच करवाने में 850000 यूरो यानी लगभग छह करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

इस टेस्ट के बाद ही दोनों जुड़वा भाइयों की अलग अलग पहचान हो सकेगी। एक विशेषज्ञ ने स्थानीय समाचार पत्र को बताया कि आम डीएनए सैंपल में लगभग 400 जीन जोड़ों का मिलान किया जाता है, यही 400 जोडे डीएनए बनाते हैं।

लेकिन इस मामले में अगल अलग फर्क आंकने के लिए अरबों जीन जोडों का मिलान करना पड़ेगा तब जाकर ये पता चल सकेगा कि उन भाइयों में से किसने ये अपराध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed