फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   hunting a turtle after attack on boy in germany

'हमलावर' कछुए की तलाश में सुखा डाला तालाब

Tue, 13 Aug 2013 09:32 AM IST
Updated Tue, 13 Aug 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
hunting a turtle after attack on boy in germany

जर्मनी के एक शहर के लोगों ने एक कछुए की तलाश में पूरे तालाब को ही सुखा दिया। कछुए की तलाश इसलिए की जा रही थी कि उसने तालाब में तैर रहे एक युवक पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन


बवेरिया के ओगेनराइडर वाइर में लोग अग्निशमकों और स्थानीय लोगों की मदद से कीचड़ में इस कछुए की तलाश में लगे हैं। बताया जा रहा है कि कछुआ स्थानीय प्रजाति का नहीं है।
विज्ञापन


लोट्टी नाम का ये कछुआ करीब 40 सेमी लंबा और लगभग 14 किग्रा वजन का है।

दरअसल एक हफ्ते पहले एक आठ वर्षीय जर्मन लड़का छुट्टी के दिन जब इस तालाब में नहा रहा था तो कछुए ने उसे काट लिया। जंतुवैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की कि लड़के के शरीर पर लगी चोट कछुए के हमले की वजह से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी प्रजाति

जिस कछुए ने लड़के पर हमला किया था, उस प्रजाति के कछुए ज्यादातर उत्तरी अमेरिका में मिलते हैं, इसलिए जर्मन अधिकारियों का मानना है कि निश्चित रूप से कछुए को इस तालाब में उसके मालिक ने पहुंचाया होगा। जर्मनी में साल 1999 से कछुए रखने पर प्रतिबंध है।

स्थानीय मेयर एंड्रियास लीब ने कछुए की तलाश करने वाले को एक हजार यूरो का पुरस्कार देने की भी घोषणा की है। हालांकि ये भी चेतावनी दी गई है कि बिना किसी विशेषज्ञ के वहां तलाशी का काम न किया जाए।


संभवत: लोट्टी नाम का ये कछुआ कीचड़ में छिपा हुआ है, इसलिए उसे ढूंढ़ निकालना बहुत मुश्किल है। तलाश करने वाले कीचड़ में डंडे चला रहे हैं लेकिन पता नहीं वो उसे ढूंढ़ने में कामयाब होंगे या नहीं।

तालाब में रहने वाली करीब पांच सौ मछलियों को पास के एक दूसरे तालाब में डाल दिया गया है। मेयर लीब ने इस पूरी घटना को आपदा करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed