फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   huge rally in turkey against army coup

तुर्की: लौटेगी फांसी की सजा, तख्तापलट के विरोध में विशाल रैली में राष्ट्रपति ने दिया संकेत

Mon, 08 Aug 2016 11:25 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 08 Aug 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
huge rally in turkey against army coup
तुर्की में रैली
तुर्की में बीते महीने हुए तख्तापलट के प्रयास के विरोध में इस्तांबुल में आयोजित रैली में लाखों लोग शामिल हुए हैं। राष्ट्रपति अर्दोआन समेत विपक्ष के नेताओं ने भी रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में राष्ट्रपति अर्दोआन ने तुर्की में फांसी की सजा को फिर से बहाल किए जाने का संकेत दिया।
विज्ञापन


तुर्की में 15 जुलाई को हुए तख्तापलट के प्रयास से जुड़ी घटनाओं में 270 से अधिक लोग मारे गए थे। तख्तापलट के नाकाम होने के बाद सरकार ने इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाइयां की हैं। अमरीका में रह रहे तुर्की के धर्मगुरू फतेहुल्लाह गुलेन के हजारों समर्थकों को हिरासत में लिया गया है और सरकारी नौकरियों से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन


गुलेन तख्तापलट की कोशिशों में अपनी कोई भी भूमिका होने से इनकार करते रहे हैं। पश्चिमी देशों ने भी तख्तापलट पर तुर्की सरकार की प्रतिक्रियाओं की आलोचना की है। यूरोपीय संघ अपने सदस्य देशों में फांसी की सजा को स्वीकार नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह जुलाई के बाद का तुर्की एक नया देश है

huge rally in turkey against army coup
तुर्की में रैली - फोटो : reuters
तुर्की ने यूरोपीय संघ में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। ये रैली तीन सप्ताह से जारी राष्ट्रपति अर्दोआन के समर्थकों के प्रदर्शनों के समापन के रूप में आयोजित की गई है। इस रैली में कुर्द समूहों को आमंत्रित नहीं किया गया था।

रैली में बोलते हुए प्रधानमंत्री बिनाली यिल्द्रिम ने कहा कि गुलेन को तुर्की लाया जाएगा और तख्तापलट के लिए उन्हें सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा, "हम आप सबको बताना चाहते हैं कि इस चरमपंथी समूह के नेता को तुर्की लाया जाएगा और उनके गुनाहों की सजा दी जाएगी।"

तुर्की की मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता कमाल किलिकदारोग्लू ने कहा कि पंद्रह जुलाई के बाद का तुर्की एक नया देश है। वहीं तुर्की की सेना के प्रमुख हुलूसी अकार ने कहा, "तख्तापलट में शामिल होने वाले गद्दारों को सख्त सजा दी जाएगी।" उन्होंने तख्तापलट को नाकाम करने के लिए तुर्की के लोगों का शुक्रिया भी अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed