फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   how to popularize your app

आप खुद कर सकते हैं अपने ऐप को पॉपुलर

Mon, 03 Jun 2013 11:45 AM IST
Updated Mon, 03 Jun 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
how to popularize your app

ब्रितानी किशोर निक डी’अलोसियो के बनाए ऐप को दिग्गज वेब कंपनी याहू ने करोड़ों में खरीदा।

विज्ञापन


कश्मीर निवासी महविश मुश्ताक़ क्लिक करें ‘डायल कश्मीर’ ऐप बना कर ऐप बनाने वाली पहली कश्मीरी महिला बन गईं।

चाहे ब्रितानी किशोर हो या भारतीय युवती, ऐप बनाना अब हर किसी के लिए आसान होता जा रहा है।

तकनीकी के शौकीन युवा अपने मनपसंद ऐप बना रहे हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि अपने ऐप को खरीददार तक ले कर जाने का सही तरीका क्या है।

जिससे उनका ऐप जल्द से जल्द अच्छे से अच्छे दाम में बिक सके। आज हम आपको बताएंगे कि अपने ऐप को बाजार में सही तरीके से कैसे पेश करें।

लोगों को बताएं अपने ऐप के बारे में
एरिका सैडन एक डेवलपर, लेखक और ब्लॉगर हैं।

अपने सहयोगी स्टीव सैंडे के साथ मिलकर एरिका ने अपने ऐप को सही तरीके से सही खरीददार तक पहुंचाने के बारे में एक किताब भी लिखी है।

एरिका कहती हैं, ''ऐसा करने के लिए आपको मानवीय संबंधों का विशेषज्ञ होने की ज़रूरत नहीं है। आपको बस एक खास तरीके से समझाना होता है कि आपके पास कैसा ऐप है और वो महत्वपूर्ण क्यों है। आपको क्यों लगा कि यह ऐप बनाना चाहिए और दूसरे लोगों को इस ऐप से क्या फायदा हो सकता है।''

एरिका के अनुसार ऐप बनाने के लिए कोड की पहली लाइन लिखने से पहले ही आपको सोच लेना चाहिए कि आप उसका वितरण किस प्रकार करेंगे।

करीब के लोगों से शुरू करें
ऐप बनाने के बाद सबसे जरूरी है अपने ऐप की उपस्थिति दर्ज कराना।

ऐप बनाते ही इसके प्रचार के लिए आप अपने सोशल मीडिया और अपने निजी नेटवर्क का इस्तेमाल शुरू कर दें।

मैग्नम पीआर कंपनी के टोनी मैग्नम कहते हैं, ''यह जरूरी है कि आपके दोस्त, रिश्तेदार, सहकर्मी, वकील, अकाउंटेंट, सहायक आपका ऐप डाउनलोड करें, प्रयोग करें और ऐप के बारे में अपनी राय से आपको अवगत कराएं।
विज्ञापन


भटकने से बचें
एरिका कहती हैं कि संभावित खरीददारों के बारे में सटीक जानकारी जुटाना ऐप के बिक्री के लिए बहुत जरूरी है।

एरिका ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, ''हमें कई बार ऐसे ऐप पेश किए जाते हैं जिनसे हमारा कोई वास्ता ही नहीं होता। लोग भूल जाते हैं कि अगर आप हर किसी को ऐप बेचते फिरेंगे तो इससे आपके ऐप में किसी के रुचि लेने की संभावना कम हो जाती है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


नए डेवलपरों के लिए एरिका का सुझाव है कि ''ऐसे पत्रकारों और ब्लॉगरों के बारे में पता कीजिए जिन्होंने पहले कभी आपके ऐप से मिलते-जुलते ऐप की समीक्षा की हो।


उनकी समीक्षाओं को पढ़िए और उसके हिसाब से उनके विचार के लिए अपन ऐप प्रस्तुत कीजिए।

सही ईमेल प्रस्ताव बनाएं
एरिका सैडन ने उन बातों की सूची तैयार की है जो हर ऐप डेवलपर को अपने ऐप के बारे में ईमेल भेजने से पहले जरूर ध्यान रखनी चाहिए।

एरिका सैडन कहती हैं, "आपके ईमेल के शीर्षक में इस बात को स्पष्ट कर दें कि आपका ऐप किस बारे में है और इस पर विचार करना क्यों जरूरी है। अगर आपका शीर्षक ध्यान खींचने लायक नहीं है तो संभव है कि कोई आपके ईमेल को पढ़े ही नहीं। अपने ईमेल के साथ ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रोमो कोड जरूर भेजें।"

उन्होंने बताया, ''बेहतर होगा कि आप अपने ईमेल के साथ एक ऐसा वीडियो भेजें जो मात्र 30 सेकेंड में आपके ऐप के बारे में बता सके।

इस तरह थोड़ी सी किस्मत और ढेर सारी मेहनत से आप कर सकते हैं अपने ऐप को हिट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed