फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   how rising food prices are impacting the world

आसमान छूएंगी खाद्य पदार्थ की कीमतें

Mon, 24 Sep 2012 11:25 PM IST
लंदन/एजेंसी
लंदन/एजेंसी Updated Mon, 24 Sep 2012 11:25 PM IST
विज्ञापन
how rising food prices are impacting the world
अमेरिका में पड़ा भीषण सूखा पूरी दुनिया के लिए महंगाई का सबब बन सकता है। एक विश्लेषण में दावा किया गया है कि एक साल के भीतर दुनिया में खाद्य पदार्थों की कीमतें एक नई ऊंचाई को छू सकती हैं, जो आगे भी बढ़ती जाएंगी। खाद्य पदार्थों का एक विशेषज्ञ समूह राबोबैंक ने अपने विश्लेषण में कहा है कि अगले साल की पहली तिमाही के दौरान खाद्य पदार्थों की कीमतों में आग लग सकती है।
विज्ञापन


अमेरिका में 1936 के बाद पड़े सबसे भीषण सूखे को इसकी मुख्य वजह बताया गया है। बैंक के अनुसार, जून 2013 तक खाद्य पदार्थों की कीमतें (जिस पर संयुक्त राष्ट्र भी नजर रखता है) मौजूदा स्तर से करीब 15 फीसदी तक बढ़ जाएंगी। इसके मुताबिक, अगले साल खाद्य पदार्थों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को दोबारा मुद्रास्फीति का सामना करना होगा। अनाज और तिलहन का भंडार काफी कम हो जाने से खाद्य एवं कृषि संगठन को खाद्य मूल्य सूचकांक (जो फरवरी 2011 में तय किया गया था) को रिकार्ड स्तर पर करना होगा।
विज्ञापन


टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से नीति निर्माताओं (जन प्रतिनिधियों) को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि कीमतें बढ़ने से लोगों की बेचैनी बढ़ जाएगी। हालांकि राबाबैंक समूह ने यह भी कहा है कि उपभोक्ताओं पर इसका असर 2008 की तुलना में कम कष्टदायी होगा, उस समय गेहूं और चावल की भारी कमी हो गई थी। समूह ने कहा है कि आज के समय में मक्का और सोयाबीन जैसी फसलों की कमी देखी जा रही है, जो पशुओं को खिलाया जाता है। आगे कहा गया है कि चीन से मांग घटने और पश्चिमी देशों के कर्ज की समस्या वैश्विक प्रगति को प्रभावित करेगी। राबोबैंक ने कहा कि ब्रिटेन, जहां मांस एवं डेयरी उत्पादों की सबसे ज्यादा खपत होती है, निश्चित रूप से मुद्रास्फीति का प्रभाव महसूस करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed