फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   homosexuals were always exists in our socity says pope francis

समलैंगिकों से पोप की सहानुभूति, बोले- ऐसे लोगों को कोसना गलत

Mon, 27 Aug 2018 12:32 PM IST
भाषा, आयरलैंड
भाषा, आयरलैंड Updated Mon, 27 Aug 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
homosexuals were always exists in our socity says pope francis
पोप फ्रांसिस
पोप फ्रांसिस का कहना है कि समलैंगिक बच्चों के अभिभावक उनकी (बच्चों की) निंदा ना करें, उनके सेक्सुअल ऑरिएंटेशन की अनदेखी ना करें और नाहीं उन्हें घर से बाहर निकालें, बल्कि उनके लिए प्रार्थना करें, उनसे बातें करें और उन्हें समझने की कोशिश करें।
विज्ञापन


आयरलैंड में कैथोलिक परिवार रैली के समापन पर पत्रकारों से बात करते हुए फ्रांसिस ने कहा, समलैंगिक और समलैंगिक प्रवृत्तियों वाले लोग हमेशा से रहे हैं। फ्रांसिस से पूछा गया था कि वह एक ऐसे पिता को क्या सलाह देंगे जिसको पता चले की उसका बच्चा समलैंगिक है।
विज्ञापन


पोप ने कहा कि सबसे पहले वह प्रार्थना करने का सुझाव देंगे। ‘‘उनकी निंदा ना करें। उनसे बात करें, उन्हें समझे, बच्चे को समय दें ताकि वह अपने बारे में खुल कर बात कर सकें।’’ फ्रांसिस ने कहा कि बच्चे के ‘‘चिंताजनक’’ दिखने पर जरूरी है कि मनोवैज्ञानिक की मदद ली जाए, लेकिन किसी युवक के समलैंगिक होने की बात सामने आना एक अलग बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अभिभावकों से शांति से काम लेने की अपील की। फ्रांसिस ने कहा, ‘‘ऐसे बच्चों की अनदेखी करना मातृत्व एवं पितृत्व की कमी को दर्शाता है।’’ फ्रांसिस ने कहा कि ऐसे बच्चों को अधिकार है कि उन्हें परिवार का प्रेम मिले और ऐसा परिवार मिले जो उन्हें बाहर ना निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed