{"_id":"5af8ccd64f1c1be7408b5255","slug":"hinduja-brothers-second-wealthiest-in-uk-annual-rich-list-and-jim-ratcliffe-on-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में अमीरों की सूची में हिंदुजा बंधु दूसरे स्थान पर, ये हैं टॉप पर","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन में अमीरों की सूची में हिंदुजा बंधु दूसरे स्थान पर, ये हैं टॉप पर
एजेंसी, लंदन
Updated Mon, 14 May 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
हिंदुजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में सबसे अमीर लोगों की रविवार को जारी सालाना सूची में भारतवंशी हिंदुजा बंधुओं को दूसरा स्थान मिला है। सूची में पहले स्थान पर कैमिकल बिजनेसमैन जिम रैटक्लिफ हैं। संडे टाइम्स रिच लिस्ट में लंदन के श्रीचंद और गोपीचंद हिंदुजा की अनुमानित संपत्ति 20.64 अरब पाउंड बताई गई है। वहीं पहले स्थान पर काबिज रैटक्लिफ की संपत्ति 21.05 अरब पाउंड है।
यूके के 1000 सबसे अमीर लोगों की साल 2018 की सूची में हिंदुजा बंधुओं ने भारतीय मूल के 47 रईसों को पीछे छोड़ा है। सूची को तैयार करने वाले रॉबर्ट वाट्स ने कहा कि ब्रिटेन बदल रहा है। आज के सुपर रिच में वे लोग शामिल हैं जो चॉकलेट बेचने, पेट फूड और अंडों के बिजनेस से जुडे़ हैं।
इस सूची में कई ऐसे लोग हैं जो बहुत सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं, जिन्होंने स्कूल में संघर्ष किया है या जो अधेड़ उम्र तक अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर सके थे। सूची में 15.26 अरब पाउंड के साथ ब्रिटिश-अमेरिकी उद्योगपति से मीडिया मुगल बने सर लेन ब्लावत्निक तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
सूची में भारतीय मूल के व्यवसायी श्री प्रकाश लोहिया 25वें, बी शेट्टी 59वें, अरोड़ा बंधु 60वें स्थान पर हैं। सूची में बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ 75वें स्थान पर हैं। जबकि लॉर्ड स्वराज पॉल और उनका परिवार 90वें स्थान पर है।
टॉप -5 (पाउंड में)
जिम रैटक्लिफ- 21.05 अरब
हिंदुजा ब्रदर्स- 20.64 अरब
लेन ब्लावत्निक- 14.26 अरब
रुबेन बंधु-15.09 अरब
लक्ष्मी मित्तल- 14.66 अरब