फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Hinduja Brothers Second Wealthiest In UK Annual Rich List and Jim Ratcliffe on top

ब्रिटेन में अमीरों की सूची में हिंदुजा बंधु दूसरे स्थान पर, ये हैं टॉप पर

Mon, 14 May 2018 05:10 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Mon, 14 May 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
Hinduja Brothers Second Wealthiest In UK Annual Rich List and Jim Ratcliffe on top
हिंदुजा
ब्रिटेन में सबसे अमीर लोगों की रविवार को जारी सालाना सूची में भारतवंशी हिंदुजा बंधुओं को दूसरा स्थान मिला है। सूची में पहले स्थान पर कैमिकल बिजनेसमैन जिम रैटक्लिफ हैं। संडे टाइम्स रिच लिस्ट में लंदन के श्रीचंद और गोपीचंद हिंदुजा की अनुमानित संपत्ति 20.64 अरब पाउंड बताई गई है। वहीं पहले स्थान पर काबिज रैटक्लिफ की संपत्ति 21.05 अरब पाउंड है।
विज्ञापन


यूके के 1000 सबसे अमीर लोगों की साल 2018 की सूची में हिंदुजा बंधुओं ने भारतीय मूल के 47 रईसों को पीछे छोड़ा है। सूची को तैयार करने वाले रॉबर्ट वाट्स ने कहा कि ब्रिटेन बदल रहा है। आज के सुपर रिच में वे लोग शामिल हैं जो चॉकलेट बेचने, पेट फूड और अंडों के बिजनेस से जुडे़ हैं। 
विज्ञापन


इस सूची में कई ऐसे लोग हैं जो बहुत सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं, जिन्होंने स्कूल में संघर्ष किया है या जो अधेड़ उम्र तक अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर सके थे। सूची में 15.26 अरब पाउंड के साथ ब्रिटिश-अमेरिकी उद्योगपति से मीडिया मुगल बने सर लेन ब्लावत्निक तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में भारतीय मूल के व्यवसायी श्री प्रकाश लोहिया 25वें, बी शेट्टी 59वें,  अरोड़ा बंधु 60वें स्थान पर हैं। सूची में बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ 75वें स्थान पर हैं। जबकि लॉर्ड स्वराज पॉल और उनका परिवार 90वें स्थान पर है।


टॉप -5          (पाउंड में)
जिम रैटक्लिफ- 21.05 अरब
हिंदुजा ब्रदर्स- 20.64 अरब
लेन ब्लावत्निक- 14.26 अरब
रुबेन बंधु-15.09 अरब
लक्ष्मी मित्तल- 14.66 अरब

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed