फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   highest elder man najar singh died

यूरोप के सबसे ज्यादा बुजुर्ग व्यक्ति नजर सिंह का हुआ निधन

Tue, 23 Jun 2015 03:01 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 23 Jun 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
highest elder man najar singh died

लंदन। ब्रिटेन ही नहीं पूरे यूरोप के सबसे बुजुर्ग शख्स नजर सिंह का निधन हो गया। दो हफ्ते पहले ही उन्होंने जोशीले अंदाज में अपना 111वां जन्मदिन मनाया था।

विज्ञापन


वह अपने पीछे अपनी नौ संतानें, 34 पोते-पोतियां और 63 परपोते-परपोतियां छोड़ गए। नजर सिंह का जन्म सन् 1904 में पंजाब में हुआ था।

ब्रिटेन के संदरलैंड के रहने वाले नजर सिंह ने पिछले शनिवार को अपने वतन की मिट्टी पर ही आखिरी सांस ली। अपनी लंबी उम्र के राज के बारे में पूछे जाने पर नजर सिंह कहते थे कि उनकी लंबी उम्र का राज उनका भरा-पूरा परिवार, बेहतर खानपान और हमेशा खुश रहना है।
विज्ञापन

पहली बार सुना था क्या है क्रिसमस

highest elder man najar singh died

नजर सिंह ने पिछले ही साल अपना 111 वां क्रिसमस मनाया था। नजर सिंह को पहली बार क्रिसमस के बारे में तब पता चला था जब वे 1965 में इंग्लैंड गए थे।

नजर सिंह यहां अपने वर्षीय बेटे चैन सिंह के साथ रहते थे। उन्होंने अपने 111 साल के जीवन में दोनों विश्व युद्ध, टाइटेनिक का हादसा, टेलीविजन का विकास और दुनिया का चन्द्र्मा पर पहला कदमा भी देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed