फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   hi tech glasses to cure colour blindness

कलर ब्लाइंडनेस को दूर करने वाला लेंस बना

Mon, 11 Feb 2013 02:29 PM IST
Updated Mon, 11 Feb 2013 02:29 PM IST
विज्ञापन
hi tech glasses to cure colour blindness

वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने चश्मे के उस लेंस को खोज लिया है जिससे रंग की पहचान न कर सकने वाली बीमारी यानी कलर ब्लाइंडनेस का इलाज किया जा सकता है।

विज्ञापन


इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति लाल और हरे रंग को नहीं पहचान पाता, साथ ही कई महिलाओं के अलावा हर 10 में से एक पुरुष, इस बीमारी से पीड़ित होता है।

ऑक्सी-आइसो नाम के लेंस को अमरीका के रिसर्च संस्थान ने इजाद किया है जिससे कि डॉक्टर उन नसों को देख पाएंगे जहां तनाव है। जांच से पता चला है कि ये लेंस कलर ब्लाइंड इंसान की लाल और हरे रंगों को पहचाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


रंग पहचानने में मददगार
लेकिन इस लेंस का इस्तेमाल गोताखोर नहीं कर सकते क्योंकि ये लेंस पीले और नीले रंग को पहचानने की क्षमता को कम करता है। न्यूरोबॉयोलॉजिस्ट मार्क चांगिज़ी ने इस लेंस को विकसित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो कहते हैं कि बाकी स्तनधारियों के मुकाबले इंसानों में रंगों को पहचानने की बेहतर क्षमता है। ऑक्सी-आइसो फिल्टर सिर्फ उन रंगों को उभारता है जो हरे या लाल होते हैं जिन्हें कलर ब्लाइंड नहीं देख पाते।

डेनियल बोर कलर ब्लाइंड है और वो ससेक्स यूनिवर्सिटी के सैकलर सेंटर फॉर कॉंशियशनेस में न्यूरो वैज्ञानिक है। उनके अनुसार ये लेंस लाल रंग को बेहद चटख दिखाता है। हालांकि उन्हें इसकी सफलता पर आशंका भी है।


डेनियल बोर कहते हैं कि ये लेंस पीले रंग को पूरी तरह से अदृष्य बना देता है। वो कहते हैं कि मेरी बेटी के कंप्यूटर मॉनिटर पर कुछ पीले रंग थे लेकिन मैं उन्हें देख ही नहीं पाया। तो ये उन लोगों के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है जिन्हें ये समस्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed