फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   helicopter crashes in london

लंदन में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो मरे

Thu, 17 Jan 2013 08:11 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 17 Jan 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
helicopter crashes in london

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के दक्षिणी हिस्से में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें दो लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि वॉक्सहॉल में हेलिकॉप्टर एक इमारत की छत पर क्रेन से टकराया। बीबीसी के पूर्व पत्रकार पॉल फर्ग्यूसन का कहना है कि 'हेलिकॉप्टर सीधे जमीन पर आ गिरा।' कई लोगों ने इलाके से धुंआ उठता देखा है।

पुलिस के अनुसार उन्हें स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजे इस दुर्घटना कें बारे में पता चला. लंदन एंबुलेंस सेवा घटनास्थल पर पहुंच गई है।

लंदन की यातायात सेवा ने भी इस दुर्घटना की पुष्टि की है। बताया जाता है कि हेलिकॉप्टर काफी नीचे उड़ रहा था। पुलिस ने इस हादसे में दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


दुर्घटना
लॉगबोरो से सांसद निकी मॉर्गन ने भी इस दुर्घटना को देखा. उस वक्त वो वॉक्सहॉल स्टेशन की तरफ जा रही थीं। उनके मुताबिक उन्होंने एक जोरदार आवाज सुनी जिसके बाद वहां से धुआं उठने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक चश्मदीद शरेना नोह ने बताया कि उन्होंने सुबह आठ बजे जब बेटरसी ब्रिज को पार किया तो उन्हें बहुत सारा काला धुआं उठता दिखाई दिया।

कई चश्मदीदों ने इस घटना के बारे में ट्विटर पर लिखा है. क्विन मरे का कहना है कि अभी अभी हेलिकॉप्टर क्रेन से टकराया है। वॉक्सहॉल में ये सब कुछ मेरी आंखों के सामने हुआ है।

बीबीसी के रॉस हॉकिंन्स का कहना है कि कम से कम चार एंबुलेंस और पुलिस के कई वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed