फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   hate crime in uk: house of Indian family set on fire, close escape for members

ब्रिटेन में भारतीय के घर को लगाई आग, पुलिस ने माना घृणा अपराध

Wed, 19 Sep 2018 03:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
hate crime in uk: house of Indian family set on fire, close escape for members
ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक परिवार के चार सदस्य तब बाल-बाल बच गए जब उनके घर को आग लगा दी गई। पुलिस इसे घृणा अपराध मानते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन


मयूर कार्लेकर, उनकी पत्नी रितु और दो बच्चे शनिवार रात अपने घर में गहरी नींद में थे जब उनके पड़ोसियों ने उन्हें जगाया। दक्षिण पूर्वी लंदन में ओरपिंगटन के बोर्कवुड पार्क इलाके में स्थित उनके घर के बाहर भयंकर आग लगी थी, जिसे देखकर पड़ोसियों ने ही दमकल को सूचित किया।


मेट्रोपोलिटन पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ‘‘ मेट्रोपोलिटन पुलिस इसे घृणा अपराध मानते हुए जांच कर रही है। यह आगजनी और आपराधिक क्षति पहुंचाने का मामला है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’ 
विज्ञापन


इलाके की सीसीटीवी फुटेज में चार से पांच युवक कार्लेकर परिवार के घर के बाहर बाड़े में आग लगाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

वह परिवार 1990 के दशक में मुंबई से यहां आ गया था। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed