{"_id":"5ba21d94867a557eb6031c1c","slug":"hate-crime-in-uk-house-of-indian-family-set-on-fire-close-escape-for-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में भारतीय के घर को लगाई आग, पुलिस ने माना घृणा अपराध","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन में भारतीय के घर को लगाई आग, पुलिस ने माना घृणा अपराध
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक परिवार के चार सदस्य तब बाल-बाल बच गए जब उनके घर को आग लगा दी गई। पुलिस इसे घृणा अपराध मानते हुए जांच कर रही है।
मयूर कार्लेकर, उनकी पत्नी रितु और दो बच्चे शनिवार रात अपने घर में गहरी नींद में थे जब उनके पड़ोसियों ने उन्हें जगाया। दक्षिण पूर्वी लंदन में ओरपिंगटन के बोर्कवुड पार्क इलाके में स्थित उनके घर के बाहर भयंकर आग लगी थी, जिसे देखकर पड़ोसियों ने ही दमकल को सूचित किया।
मेट्रोपोलिटन पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ‘‘ मेट्रोपोलिटन पुलिस इसे घृणा अपराध मानते हुए जांच कर रही है। यह आगजनी और आपराधिक क्षति पहुंचाने का मामला है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’
इलाके की सीसीटीवी फुटेज में चार से पांच युवक कार्लेकर परिवार के घर के बाहर बाड़े में आग लगाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
वह परिवार 1990 के दशक में मुंबई से यहां आ गया था। (इनपुट:भाषा)