फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Harry Potter theme funeral, Last wish of Superfan 78 year old Veronica fulfilled

मरती महिला की अंतिम इच्छा पूरी, हैरी पॉटर थीम में हुआ अंतिम संस्कार, कोई बना हरमाइनी तो कोई डंबलडोर

Thu, 04 Oct 2018 03:26 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Harry Potter theme funeral, Last wish of Superfan 78 year old Veronica fulfilled
हैरी पॉटर की फैन 78 साल की वेरोनिका और उनके अंतिम संस्कार के दौरान उनका परिवार
हैरी पॉटर सीरिज फिल्मों की दीवानी 78 वर्षीय वेरोनिका को कैंसर हुआ तो उसने अपने परिवार के सामने एक आखिरी इच्छा रखी। उन्होंने कहा कि जब मेरा अंतिम संस्कार (फ्यूनरल) होगा तो सभी लोग हैरी पॉटर सीरीज के किरदारों जैसे बन कर आएं। मेरा ताबूत भी ऐसा ही दिखे मानो होग्वर्ट्स से आया हो।
विज्ञापन


परिवार ने खूब समझाया पर वेरोनिका नहीं मानीं। लोगों ने कहा, समाज क्या कहेगा पर वेरोनिका अपनी शर्त पर कायम रही। यह शर्त रखने के कुछ दिन बाद ही 17 सितंबर को वेरोनिका की मौत हो गई। परिवार ने उनकी शर्त को सभी सदस्यों और दोस्तों को बताई और उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


वेरोनिका का घर

उनके अंतिम संस्कार का दिन एक अक्टूबर हैरी पॉटर फिल्म के सेट जैसा लग रहा था। फ्यूनरल वाले दिन सभी वेरोनिका के कोवेन्ट्री एवेन्यू स्थित घर में पहुंचने लगते हैं। कोई हैरी पॉटर बनकर आता है, तो कोई प्रोफेसर डंबलडोर, कोई मैकगोनागल तो कोई फेसर स्पंबआउट, पूरा घर होग्वर्ट्स के किरदारों जैसी वेशभूषा पहने लोगों से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताबूत को भी हैरी पॉटर के कैरेक्टरों से सजाया गया

परिवार के सदस्यों ने ग्रिफिंडर हाउस के रंग वाले कपड़े पहने थे। वेरोनिका के ताबूत में भी हैरी पॉटर के किरदारों की तस्वीरें लगाई गई थीं। पूरा घर हैरी पॉटर मूवी के सेट सा सजाया गया था।


हैरी पॉटर किताब के लेखक से कई बार मिली थी वेरोनिका

वेरोनिका कई बार हैरी पॉटर बुक के राइटर जेके रोउलिंग से मुलाकात कर चुकी थी। वह इस किताब को कई बार पढ़ चुकी थी। वह इस बुक और इस सीरीज फिल्मों की जबरदस्त फैन थी। बीमारी की हालत में वेरोनिका ने एक गधे को देखने की इच्छा की। परिवार ने गधे को हैरी पॉटर के कपड़े पहनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed