{"_id":"59ca84e84f1c1b6d548b4859","slug":"hackers-seeking-online-ransom-for-nude-video-and-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन फिरौती में पैसे के बजाय हैकर्स मांग रहे न्यूड वीडियो और तस्वीरें","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ऑनलाइन फिरौती में पैसे के बजाय हैकर्स मांग रहे न्यूड वीडियो और तस्वीरें
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन उत्पादों की दुनिया में नग्नता किस हद तक बढ़ गई है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब हैकर्स पैसे के बजाय न्यूड वीडियो और तस्वीरें फिरौती के रूप में मांगने लगे हैं।
विज्ञापन
साइबर विशेषज्ञों ने एक ऐसे वायरस की खोज की है जो काम तो दूसरे रैनसमवेयर की तरह करता है लेकिन फिरौती के रूप में पैसे के बजाय न्यूड तस्वीरों की मांग करता है।
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा क्षेत्र से जुड़ी मालवेयर हंटर कंपनी ने एक ऐसे ही वायरस की खोज की है। हैकर्स जब इस वायरस से किसी कंप्यूटर पर हमला करते हैं तो उसमें किसी भी तरह का प्रवेश बंद हो जाता है और कंप्यूटर खोलते ही हैकरों द्वारा डाला गया संदेश दिखाई देने लगता है। संदेश में ईमेल देते हुए एक खास किस्म के कोड से कंप्यूटर को खोलने की सूचना दी जाती है।
विज्ञापन
कंप्यूटर पर लिखे संदेश में यह भी बताया जाता है कि हमारी प्रतिक्रिया जानने के लिए आपको अपनी कुछ न्यूड तस्वीरें भेजनी होंगी। साथ ही अनलॉक कोड हासिल करने के लिए आपको साबित भी करना होगा कि ये तस्वीरें आपकी ही हैं। हैकर्स यह भी बताते हैं कि आपकी ऐसी तस्वीरों को ऑनलाइन बाजार में बेचा भी जाएगा।
मालवेयर हंटर कंपनी के मुताबिक यह वायरस कंप्यूटर फाइलों को लॉक करने के साथ साथ उसमें डाटा एंट्री भी लॉक कर देता है। यह वायरस सबसे अधिक विंडोज यूजर्स को प्रभावित करता है।