फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   greece eurozone only 48 left

ग्रीस: इन सवालों के जवाब कैसे देंगे एलेक्सिस त्सिप्रास

Tue, 07 Jul 2015 04:23 AM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 04:23 AM IST
विज्ञापन
greece eurozone only 48 left

ग्रीस के लोगों के जनमत संग्रह में आर्थिक बेलआउट पैकेज की शर्तों को मानने से इनकार करने के बाद अब ग्रीस के यूरोज़ोन में रहने के सवाल पर फैसले के लिए सिर्फ 48 घंटों का समय बाकी है।

विज्ञापन


बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में ग्रीस के आर्थिक मामलों के मंत्री योरगास स्टाथाकिस ने बताया कि सबसे पहले, यूरोपियन सेंट्रल बैंक को ग्रीस के बैंकों को ज़िंदा रखने के लिए कम से कम 10 दिन या एक हफ्ते के लिए मदद देनी चाहिए ताकि ग्रीस, कर्ज़दाताओं, यूरोज़ोन की सरकारों और आईएमएफ के बीच राहत को लेकर बातचीत आगे बढ़ सके।
विज्ञापन


अब आगे क्या?

योरगास स्टाथाकिस ने कहा कि यूरोपियन सेंट्रल बैंक सोमवार को 3 अरब यूरो की मदद देकर नकदी की कमी होने से बचा सकती है। योरगास स्टाथाकिस का कहना था कि ईसीबी अगर तरलता बनाए रखने के लिए आपात सहायता नहीं देता तो ग्रीस में शुक्रवार तक बैंकों से नकदी निकालने और नकदी ट्रांसफर करने पर लगे प्रतिबंध जारी रहेंगे। ज़ाहिर है ईसीबी ने मदद को कम कर दिया तो ग्रीस की बैंकों की हालत बहुत खराब हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीस कुछ बदलाव चाहता

greece eurozone only 48 left

ग्रीस को बचाने के लिए प्रधानमंत्री एलेक्सिस त्सिप्रास ने पिछले हफ़्ते कर्ज़दाताओं को पत्र लिखकर खर्च में कटौती, टैक्स में बढ़ोतरी और ढांचागत आर्थिक सुधारों की ज़्यादातर शर्तों पर रज़ामंदी जताई थी। हालांकि पेंशन में कटौती के प्रस्ताव पर ग्रीस कुछ बदलाव चाहता है।

कर्ज़ का बोझ कम करने की गुहार
ग्रीस की सरकार कर्ज़ के बोझ में से 30 फीसदी कम करने की बात कह रही है। इसके दो रास्ते हो सकते हैं या तो ग्रीस के कर्ज़ को माफ़ किया जाए या कर्ज़ चुकाने की समयसीमा बढ़ाई जाए। लेकिन योरगास स्टाथाकिस ने कहा कि ग्रीस के बैंक बर्बादी की कगार पर हैं। ऐसे में ग्रीस के यूरोज़ोन में रहने या बाहर जाने के फैसले के लिए 48 घंटे बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed