फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Google your fortune, find a heart of gold

6 करोड़ लोगों का भविष्य अंधकारमय, गूगल टूल से जानिए अपना भविष्य

Sat, 19 Sep 2015 04:55 PM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
Google your fortune, find a heart of gold

गूगल ने एक ऐसा एप लॉन्च किया है जो अब आपके लिए भविष्यवाणी करेगा। इसके लिए उपयोगकर्ताओं से उनके भविष्य से जुड़े किसी भी तरह के सवाल पूछने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


गूगल ने बताया, 'अपने नए संस्करण के माध्यम से हम भविष्यवाणी की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह आपके पूर्व में खोज परिणामों और आपके प्रोफाइल पर आधारित होगा। हम आपके भविष्य के लिए बेहतर भविष्यवाणी करने कोशिश कर रहे हैं।' गूगल सर्च इंजन में कुछ टाइप करते ही आपके सामने कुछ सवाल दिखाई देने लगेंगे।
विज्ञापन


आप जैसे ही 'प्रेडिक्ट माय फ्यूचर' पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपको एक अन्य पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा। इस पेज पर आपको एक संदेश दिखाई देगा जिसमें लिखा है कि गूगल भविष्यवाणी एक ऐसा अभियान है जिसका काम यूरोप में चल रहे प्रवासी संकट के प्रति जागरूकता फैलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एप के बहाने शरणार्थियों की मदद

Google your fortune, find a heart of gold

इस नए पेज पर लोगों से इस अभियान को अपने दोस्तों में प्रसारित करने और कुछ दान करने को भी कहा गया है। यूरोप में इस वक्त प्रवासी संकट अपने चरम पर है जिसमें हजारों की संख्या में लोग यूरोप में प्रवेश कर रहे हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार ऐसी भयावह स्थिति पैदा हुई है।

यह प्रवासी सीरीया, अफगानिस्तान, यमन, इराक और लिबिया जैसे देशों में बनी गृह युद्ध जैसी स्थिति से बचने के लिए यूरोप की ओर भाग रहे हैं। प्रवासियों के लिए काम करने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने शुक्रवार को बताया कि 2015 में अबतक 473,887 विस्थापित शरणार्थीयों ने यूरोप में प्रवेश किया है। इसमें से 182,000 ऐसे लोग हैं जो केवल सीरिया से हैं। यह संख्या कुल शरणार्थियों का करीब 40 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed