फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   girl raped in running bus in uk

ब्रिटेन: चलती बस में बलात्कार

Sat, 30 Mar 2013 07:23 PM IST
Updated Sat, 30 Mar 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
girl raped in running bus in uk

ब्रिटेन के शहर ग्लासगो में एक चलती बस में 14 साल की एक लड़की के साथ हुए बलात्कार के मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन


बलात्कार की ये घटना पिछले शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे हुई। बस ग्लासगो के सिल्वरबर्न शॉपिंग सेंटर से बस रवाना हुई।

वो एक डबल डेकर बस थी और पीड़ित लड़की निचली मंजिल में अपनी एक दोस्त के साथ बैठी थी। थोड़ी देर के बाद वो बस की ऊपरी मंजिल पर गई जहां पहले तो दो लोगों ने उसके साथ छेड़ख़ानी की और फिर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस के दूसरे यात्रियों से इस बारे में आगे आकर जानकारी देने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की उन दो आदमियों से बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन


पीड़िता की दोस्त भी लगभग 14 साल की एक लड़की थी और जब वो ऊपर अपने दोस्त को देखने गई तो वहां के हालात देखने के बाद उसने अलार्म बजा दिया।

बस की निचली मंजिल पर बैठे लोगों में से एक महिला और दो पुरूष उनकी मदद करने के लिए ऊपर गए। पुलिस के अनुसार बस से किसी भी तरह का सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। रेप करने वालों की उम्र लगभग 18 से 20 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी का इस केस के बारे में कहना था, '' पीड़ित लड़की के लिए यह एक डरावना अनुभव था लेकिन शुक्र है कि उसकी दोस्त और बस के दूसरे यात्रियों ने उसकी मदद की और वो घर तक सही सलामत पहुंच गई। इस घटना से वह काफी सहम गई है।''

पुलिस के अनुसार वो उन लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने पीड़ित लड़की की मदद की थी क्योंकि उनसे पुलिस को बहुत अहम जानकारी मिल सकती है। बस चालकों के संघ के एक प्रवक्ता ने कहा है कि वे सभी उस पीड़ित लड़की के लिए चिंतित हैं।


प्रवक्ता का कहना था, सभी स्टाफ और यात्रियों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इस घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए हम लोग पुलिस की हर संभव मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed