फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   germany government wants to ban sex with animals

जानवरों के साथ सेक्स अब और नहीं

Thu, 29 Nov 2012 12:22 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2012 12:22 PM IST
विज्ञापन
germany government wants to ban sex with animals

जर्मनी की गठबंधन सरकार जानवरों के साथ सेक्स यानी पशु मैथुन पर प्रतिबंध लगाने के लिए देश के कानून में बदलाव लाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


जर्मन संसद की कृषि समिति जानवरों के साथ सेक्स करने वाले लोगों के खिलाफ कानून में ऐसे संशोधनों पर विचार कर रही है जिसके तहत उन पर 25,000 यूरो से ज्यादा जुर्माना लगाए जाने का प्रवाधान है।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर अंतिम मतदान 14 दिसंबर को जर्मन संसद के निचले सदन में होना है।

जर्मनी में पशु मैथुन को वर्ष 1969 में वैध करार दिया गया था, लेकिन सिर्फ़ उन मामलों में जहां पशु के साथ दर्दनाक व्यवहार नहीं किया जाता था।

ये कानून लंबे समय से जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वालों के निशाने पर था।

जर्मन संसदीय समिति के निदेशक हांस माइकल गोल्डमान ने एक स्थानीय समाचार पत्र को बताया कि नए कानून का मकसद ये स्पष्ट करना है कि किस तरह के चाल-चलन की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "पशु मैथुन पर प्रतिबंध के निर्देश के बाद इस काम को करने वाले लोगों को सज़ा दिलाना आसान हो जाएगा और इससे जानवरों का कल्याण होगा। "

प्रस्तावित विधेयक में उन लोगों पर कड़े जुर्माने का प्रावधान है जो प्राकृतिक नियमों के खिलाफ ऐसा कर रहे हैं।

विरोध के सुर


हालांकि कुछ जर्मन लोग कानून में इस प्रस्तावित बदलाव का विरोध कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं के एक समूह ‘टॉलरेंस एंड इंगेजमेंट ज़ूफिलो’ यानि ज़ीटा का कहना है कि अगर इस प्रस्तावित विधेयक को मंजूरी मिल जाती है तो वो इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

ज़ीटा के निदेशक माइकल क्यॉक का कहना है, "पशु को नुक़सान पहुंचाए जाने के सबूत के बिना किसी को सज़ा देने की बात सोच के भी परे है।"

उनका मानना है कि जानवरों के पास भी अपनी पसंद और नापसंदगी जाहिर करने के तमाम तरीके होते है।

क्यॉक कहते है, "हम पशुओं को भागीदार के रूप में देखते हैं, न कि सिर्फ संतुष्टि हासिल करने के लिए एक साधन के रूप में। हम उन्हें कुछ करने के लिए मजबूर भी नहीं करते है। साथ ही महिलाओं की तुलना में पालतू जानवर को समझना आसान है।"

जानवरों के साथ सेक्स हॉलैंड, फ्रांस और स्विट्जरलैंड जैसे कई यूरोपीय देशों में प्रतिबंधित है।

ब्रिटेन में इस अपराध के लिए आजीवन कारावास का प्रावधान था, लेकिन 2003 में इसे घटाकर इसकी सजा दो साल तय कर दी गई।

लेकिन बेल्जियम, डेनमार्क और स्वीडन जैसे देशों में जानवरों के साथ सेक्स को मंज़ूरी मिली हुई है।

स्वीडन में भी जर्मनी की तरह ही इससे जुड़े कानून में बदलाव करने के लिए विचार विमर्श हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed