फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   german music professor is charged with rape

62 साल के प्रोफेसर ने घर में छात्रा को बनाया 'सेक्स स्लेव'

Sun, 24 Jul 2016 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
german music professor is charged with rape

जर्मनी के म्यूनिख में प्रोफेसर का अपनी 21 साल की छात्रा को घर में कैद करके रेप करने मामला सामने आया है। म्यूजिक प्रोफेसर 62 वर्षीय हेंस जर्गन बी के घर जब पुलिस ने छापा मारा तो पुलिस को घर में बंदूक और कोकीन मिली। 

विज्ञापन


पुलिस को घर से एक टाइमटेबल भी मिला है, जिसमें छात्रा के साथ सेक्स करने का समय तय किया गया था। पुलिस को खबर मिली थी कि प्रोफेसर जर्गन के घर में गैरकानूनी गतिविधियां हो रही हैं। पुलिस ने खबर मिलने के बाद प्रोफेसर के घर छापा मारा और छात्रा को छुड़ाया।
विज्ञापन


प्रोफेसर छात्रा को तहखाने में बंदी बनाकर रखता था और उसका सेक्स स्लेव के तौर पर इस्तेमाल करता था। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ जबरदस्ती सेक्स करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा अपने इस नापाक काम में प्रोफेसर ने अपनी जान-पहचान वालों को भी शामिल कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रोफेसर जर्गन ने आरोपों को बताया गलत

german music professor is charged with rape

डेली मेल की खबर के अनुसार प्रोफेसर जर्गन ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। प्रोफेसर ने संदेह जताया कि यह सारा मामला विरोधी कॉलेज के प्रोफेसर की चाल है। हालांकि इस मामले में जांच चल रही है और पुलिस आरोपी म्यूजिक प्रोफेसर जर्गन से पूछाताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed