{"_id":"38edff48-da41-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"fritzl-incest-dungeon-filled-with-cement","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां बेटी 24 साल कैद रही वो तहखाना पाटा जा रहा है","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
जहां बेटी 24 साल कैद रही वो तहखाना पाटा जा रहा है
Updated Fri, 21 Jun 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रिया के जिस तहखाने में जोसेफ़ फ़्रिट्जल ने अपनी बेटी को 24 सालों तक कैद रख उससे सात बच्चे पैदा किए उसे हमेशा के लिए कॉन्क्रीट से भरा जा रहा है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रिया के शहर ऐम्शटेट्न में यह काम गुरुवार को शुरू हो गया है और यह दो सप्ताह में समाप्त हो जाएगा।
फ़्रिट्ज़ल की संपत्ति को बेचने के लिए नियुक्त की गई एजेंसी ने ऑस्ट्रिया की न्यूज़ एजेंसी एपीए को बताया कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि वह जगह कोई बुरी पर्यटन की जगह न बन जाए।
विज्ञापन
घटना
फ़्रिट्ज़ल को मार्च 2008 में आजीवन कारावास हुआ था। उन्हें अपनी बेटी से पैदा किए बच्चों में से एक की गैर इरादतन ह्त्या, बलात्कार और अपनी बेटी को गुलाम बना कर कैद रखने का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन
जिस तहखाने में फ़्रिट्ज़ल ने अपनी बेटी को कैद रखा था उसे पहले ही अंदर से सील कर दिया गया था। अब अधिकारी इस तहखाने में छोटे छोटे छेद कर रहे हैं जिसके ज़रिए कॉन्क्रीट डाल कर उसे बंद कर दिया जाएगा।
बदला फ़ैसला
साल 2011 में ऐम्शटेट्न शहर के अधिकारियों ने कहा था कि इस मकान को गिरा दिया जाएगा लेकिन बाद में उसे बेच देने का फ़ैसला किया गया।
वॉल्टर एन्श्बोएक, जिन्हें इस मकान को बेचने के लिए नियुक्त किया गया है का कहना है कि इस संपत्ति को लेने के लिए खरीददार मौजूद हैं उनमे से कुछ बिल्डर भी हैं।
उनका कहना था " इस मकान को तभी बेचा जाएगा जब इसके तहखाने में कोई जा ही ना सके।" फ़्रिट्ज़ल की बेटी और उनके बच्चों को ऑस्ट्रिया में नई पहचान दे कर गुप्त रूप से कहीं और बसा दिया गया है।