किले की दीवार पर बना रहे थे संबंध, खाई में गिरकर हुई मौत
फ्रांस में एक प्रेमी जोड़े को ऐतिहासिक किले की दीवार पर सेक्स करना इतना भारी पड़ गया की उनको इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये प्रेमी जोड़ा वाउबन किले की दीवार पर सेक्स कर रहा था और इसी दौरान ये दीवार से नीचे खाई में गिर गए जिससे इनकी दर्दनाक मौत हो गई।
यह किला इंग्लिस चैनल में स्थित चाउसी द्वीपसमूह पर स्थित है जो चारों ओर से करीब 40 फीट ऊंची दीवार से घिरा हुआ है।
demo Pic
यही है वो किला
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें नग्न अवस्था में इस प्रेमी जोड़े की लाश खाई में मिली और उनके कपड़े किले की ऊपरी दीवार पर मिले। इन दोनों का जन्म 1984 में हुआ था।
अधिकारियों के मुताबिक उन्हें आदमी की लाश खाई के सूखे हिस्से पर और महिला की लाश पानी के ऊपर तैरती मिली। पुलिस ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि ये जोड़े प्यार करने में मशगूल थे और इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया।