फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   French body fines Google USD 112,000 over special privacy

निजी जानकारी देने पर गूगल पर लगा 75 लाख का जुर्माना

Fri, 25 Mar 2016 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Mar 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
French body fines Google USD 112,000 over special privacy

फ्रांसीसी डाटा प्रोटेक्‍शन एजेंसी ने गूगल पर 112000 डॉलर यानी 74 लाख 86 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। एजेंसी गूगल पर यह जुर्माना सामान्य लोगों की गुजारिश पर लगाया है।

विज्ञापन


इंडिया डॉट काम के अनुसार, फ्रांस के कुछ नागरिकों ने एजेंसी से गुजारिश की थी कि गूगल इंटरनेट में उनके बारे में कोई जानकारी न दी जाए। और जो भी इंटनेट में उनके बारे में सूचना उपलब्‍ध हो उसे डिलीट कर दिया जाए लेकिन इसके बाद भी इंटरनेट पर उपलब्‍ध सामग्री डिलीट नहीं की गई।
विज्ञापन


फ्रांस की स्‍थानीय अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए पाया कि 'राइट टू फॉरगॉटेन 2014' कुछ लोगों को अधिकार देता है कि है कि कुछ परिस्थितियों में लोग अपनी सूचना सार्वजनिक नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल ने मेन साइट से नहीं हटाई सूचना

खबर के अनुसार, फ्रांसीसी लोगों के आवेदन के आधार पर गूगल ने अपनी सिस्टर साइट गूगल डॉट डीई और गूगल डॉट एफआर से डिलीट कर थी लेकिन यह संवेदनशील सूचना गूगल डॉट कॉम से नहीं हटाई गई।

मामले पर गूगल ने कहा है कि उसने इस महीने के शुरुआत में ही डिलीट किए हुए कंटेट को सर्च करने वाले लूप होल ठीक किए हैं जबकि अभी भी प्रतिबंधित कंटेंट दिख रहे हैं।

गूगल ने अदालत को जानकारी दी है कि उसे अबतक फ्रांस से 86, 600 आवेदन मिल चुके हैं जिनमें करीब ढाई लाख वेब पेज हटाने की मांग की गई है। वहीं देश की कंटेट प्रोक्ट‌िंग एजेंसी को अब तक 700 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 45 प्रतिशत शिकायतें कानूनी कार्यवाही लायक पाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed