{"_id":"59aa7b564f1c1b4f738b4c34","slug":"france-warns-america-and-europe-says-north-korea-will-be-able-to-nuclear-attack-in-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस की चेतावनी, 30 दिनों में अमेरिका-यूरोप पर परमाणु हमला करने में सक्षम हो जाएगा नॉर्थ कोरिया","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
फ्रांस की चेतावनी, 30 दिनों में अमेरिका-यूरोप पर परमाणु हमला करने में सक्षम हो जाएगा नॉर्थ कोरिया
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
Updated Sat, 02 Sep 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
किम जोंग-उन और ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के विदेश मंत्री ने शुक्रवार को चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया एक महीने के भीतर अमेरिका और यूरोप पर परमाणु हमला करने में सक्षम हो सकता है। यह बयान उस वक्त आया है जब अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच तनातनी जारी है।
विज्ञापन
पढ़ें:- पुतिन बोले- उत्तर कोरिया-अमेरिका गतिरोध बड़े संघर्ष की कगार पर
विज्ञापन
बातचीत कर मामले को सुलझाने का निवेदन
फ्रांस के विदेश मंत्री जीन वेस ली ड्रायन ने प्योंगयांग द्वारा मिसाइल टेस्ट को बेहद गंभीर बताते हुए इस तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का निवेदन किया।
विज्ञापन
पढ़ें:- अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने द. कोरिया में किया जबरदस्त अभ्यास, उ. कोरिया की अब खैर नहीं
अमेरिका और यूरोप पर परमाणु हमला करने में सक्षम
उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि उत्तर कोरिया का लक्ष्य परमाणु हथियारों को ले जाने के लिए मिसाइल बनाने में सक्षम होना है। आने वाले कुछ महीनों में यह हकीकत में बदल जाएगा। ऐसा होने पर उत्तर कोरिया अमेरिका और यूरोप पर परमाणु हमला करने में सक्षम हो जाएगा। यहां तक जापान और चीन को भी उत्तर कोरिया निशाना बना सकता है। यह स्थिति काफी भयावह होगी।