{"_id":"59a9396c4f1c1b4d738b4b45","slug":"putin-warns-north-korea-us-standoff-on-the-brink-of-a-major-conflict","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतिन बोले- उत्तर कोरिया-अमेरिका गतिरोध बड़े संघर्ष की कगार पर","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
पुतिन बोले- उत्तर कोरिया-अमेरिका गतिरोध बड़े संघर्ष की कगार पर
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Fri, 01 Sep 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
Vladimir Putin
रूस के प्रधानमंत्री ब्लादीमीर पुतिन ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध बडे़ पैमाने पर संघर्ष के कगार पर है। उन्होंने प्योंगयांग पर परमाणु मिसाइल कार्यक्रम के लिए दबाव डालने को एक गलती बताया।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने द. कोरिया में किया जबरदस्त अभ्यास, उ. कोरिया की अब खैर नहीं
विज्ञापन
अगले सप्ताह चीन में ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में शामिल होने से पहले पुतिन ने क्रेमलिन की वेब साइट पर प्रकाशित एक लेख में लिखा है कि वह उत्तर कोरिया के साथ वार्ता के पक्ष में थे वजाय इसके कि उन पर दबाव बनाया जाये। पुतिन ने लिखा कि बिना किसी पूर्व शर्त के यह जरूरी है कि क्षेत्र की समस्याओं को सीधे बातचीत के जरिए सुलझाया जाए।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिका और उत्तर कोरिया विवाद पर बोला चीन- जो आप बोएंगे,वही काटेंगे
पुतिन के मुताबिक उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को दबाव बनाकर रोकना व्यर्थ है। आपको बता दें कि उत्तर कोरिया परमाणु बम बनाने की दिशा में काम कर रहा है जो संयुक्त राज्य अमेरिका पर प्रहार करने की क्षमता रखता हो। उत्तर कोरिया के निशाने पर अमेरिका के अधिकार वाला गुआम क्षेत्र भी है।