{"_id":"5af77f6f4f1c1be4408b4d46","slug":"france-one-person-killed-in-paris-knife-attack-and-islamic-state-claimed-the-atrocity","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस की राजधानी पेरिस में चाकू से हमला, 2 लोगों की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
फ्रांस की राजधानी पेरिस में चाकू से हमला, 2 लोगों की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 13 May 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार रात चाकू से किए गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई। हमले में चार लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक हमलावर को मौके पर ही जवाबी कार्रवाई में मौत के घाट उतार दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि अभीतक हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने एक चाकू के जरिए कई लोगों पर ताबड़तोड़ वार किए जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हैं।
विज्ञापन
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल पुलिस ने आतंकी और अन्य पहलूओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।
#FLASH: Two killed in knife attack in central Paris, security sources say, reports AFP.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 12, 2018
'अल्लाहू अकबर' कह रहा था हमलावर
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर ने 'अल्लाहू अकबर' कहते हुए इस पूरे हमले को अंजाम दिया और कई लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए।
मार्च में भी हुआ था हमला
बता दें कि बीते मार्च महीने में ही फ्रांस के सुपरमार्केट एरिया में आतंकी हमला हुआ था जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। हालांकि खुद के आईएस से जुड़े होने की बात कहने वाले हमलावर को पुलिस ने मौके पर ही मार गिराया था।