फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   france former prez likely to be questioned for corruption

भ्रष्टाचार: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति कटघरे में

Fri, 23 Nov 2012 10:57 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 23 Nov 2012 10:57 AM IST
विज्ञापन
france former prez likely to be questioned for corruption

फ्रांस की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सार्कोजी से ग़ैर-क़ानूनी राजनीतिक चंदे के आरोप को लेकर बारह घंटे लंबी पूछताछ की है और कहा है कि वो संदेह के दायरे में हैं। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति पर अभी औपचारिक तौर पर मुक़दमा दर्ज नहीं किया गया है। निकोलस सार्कोज़ी पर चुनाव प्रचार के लिए देश की सबसे धनवान महिला लिलियान बैटनकोर्ट से ग़ैर-क़ानूनी ढंग से चंदे लेने का इल्ज़ाम है। लिलियान बैटनकोर्ट उस परिवार से तालुक्क़ रखती हैं जिसके पास मशहूर ब्रांड लॉरियल का मालिकाना हक़ है। सत्तावन साल के निकोलस सार्कोज़ी ने इन आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन


छापा
पुलिस ने जुलाई में उनके घर और कार्यालयों पर अदालत के हुक्म के बाद छापे मारे थे। बीबीसी संवाददाता क्रिस्चियन फ़्रेज़र का कहना है कि हालांकि सार्कोज़ी हाल की राजनीति में आगे-आगे नहीं दिख रहे, लेकिन वो 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में फिर से दावेदारी पेश करना चाहते हैं।
विज्ञापन


संवाददाता का कहना है कि ऐसा संभव है या नहीं ये इस जांच के फैसले पर निर्भर करेगा। लंबी पूछताछ के बाद न्यायधीश ने कहा कि वो महत्वपूर्ण गवाह साबित हो सकते हैं, जिसका मतलब हुआ कि वो संदेह के घेरे से बाहर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल-जवाब
जज निकोलस सार्कोज़ी को फिर से सवाल जवाब के लिए बुला सकते हैं। बीबीसी संवाददाता का कहना है कि सिर्फ संदेह के दायरे में रखे जाने से पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों को राहत मिली है क्योंकि वो डर रहे थे कि कहीं उनके ख़िलाफ़ औपचारिक तौर पर जांच शुरू न कर दी जाए।


आरोप है कि लिलियान बैटनकोर्ट के एक कर्मचारी ने निकोलस सार्कोज़ी को उनके 2007 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान एक लाख पचास हज़ार यूरो नक़द दिए थे। फ्रांस में कोई व्यक्ति अधिकतम 4600 यूरो ही राजनीतिक चंदे के तौर पर दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed