फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   france considering ban on foreign funding of mosques

आतंकी हमलों के बाद, फ्रांस लगा सकता है मस्जिदों को मिलने वाले धन पर रोक

Sat, 30 Jul 2016 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
france considering ban on foreign funding of mosques
- फोटो : reuters

फ्रांस की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक फ्रांस सरकार देश में बढ़ते आतंकी हमलों के मद्देनजर फ्रांस की मस्जिदों को विदेश से मिलने वाले धन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। लि मोंदे अखबार के अनुसार प्रधानमंत्री मेनुल वाल्स ने कहा है कि, 'प्रतिबंध की कोई समय सीमा तय नहीं होगी।' 

विज्ञापन


द इंडिपेंडेंट के मुताबिक उन्होंने आगे कहा,'फ्रेंच इस्लाम के साथ रिश्ते के लिए गहन समीक्षा की जरूरत है। हम एक बदले हुए दौर में रहते हैं और हमें अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना होगा। इससे हमारी सुरक्षा संस्कृति में बदलाव आएगा और कट्टरता के खिलाफ लड़ाई पूरी पीढ़ी का काम होगा।'
विज्ञापन


फ्रांस के प्रधानमंत्री ने कहा,'फ्रांस युद्ध की स्थिति में है और हमलों की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता। यह लड़ाई केवल फ्रांस की चिंता नहीं है इस तरह के आतंकवादी हमले हम और भी होंगे। लेकिन हम जीतेंगे क्योंकि फ्रांस के पास जीतने की रणनीति है। सबसे पहले हमें बाहरी दुश्मन को कुचलना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस सराकर की काफी आलोचना हो रही है।

france considering ban on foreign funding of mosques

फ्रांस में बढ़ती आतंकी घटनाओं और हमलों को न रोक पाने के लिए फ्रांस सराकर की काफी आलोचना हो रही है। हाल ही में चर्च पर हुए हमले ने सरकार की रणनीतियों पर दोबारा प्रश्चचिन्ह खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed