{"_id":"579c8f3d4f1c1b002a21e8c2","slug":"france-considering-ban-on-foreign-funding-of-mosques","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमलों के बाद, फ्रांस लगा सकता है मस्जिदों को मिलने वाले धन पर रोक","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
आतंकी हमलों के बाद, फ्रांस लगा सकता है मस्जिदों को मिलने वाले धन पर रोक
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Sat, 30 Jul 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
फ्रांस की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक फ्रांस सरकार देश में बढ़ते आतंकी हमलों के मद्देनजर फ्रांस की मस्जिदों को विदेश से मिलने वाले धन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। लि मोंदे अखबार के अनुसार प्रधानमंत्री मेनुल वाल्स ने कहा है कि, 'प्रतिबंध की कोई समय सीमा तय नहीं होगी।'
विज्ञापन
द इंडिपेंडेंट के मुताबिक उन्होंने आगे कहा,'फ्रेंच इस्लाम के साथ रिश्ते के लिए गहन समीक्षा की जरूरत है। हम एक बदले हुए दौर में रहते हैं और हमें अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना होगा। इससे हमारी सुरक्षा संस्कृति में बदलाव आएगा और कट्टरता के खिलाफ लड़ाई पूरी पीढ़ी का काम होगा।'
विज्ञापन
फ्रांस के प्रधानमंत्री ने कहा,'फ्रांस युद्ध की स्थिति में है और हमलों की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता। यह लड़ाई केवल फ्रांस की चिंता नहीं है इस तरह के आतंकवादी हमले हम और भी होंगे। लेकिन हम जीतेंगे क्योंकि फ्रांस के पास जीतने की रणनीति है। सबसे पहले हमें बाहरी दुश्मन को कुचलना होगा।'
विज्ञापन
Trending Videos
फ्रांस सराकर की काफी आलोचना हो रही है।
फ्रांस में बढ़ती आतंकी घटनाओं और हमलों को न रोक पाने के लिए फ्रांस सराकर की काफी आलोचना हो रही है। हाल ही में चर्च पर हुए हमले ने सरकार की रणनीतियों पर दोबारा प्रश्चचिन्ह खड़े कर दिए हैं।